Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Houthi विद्रोहियों के हमलों से दहला Saudi Arabia, 73 लोग हुए घायल

    16 minutes ago

    1

    0

    काहिरा, आठ सितंबर (एपी) ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा मंगलवार तड़के सऊदी अरब पर किए गए हमलों में 73 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यमन में हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अबहा जजान, नजरान और खमिस मुशैत शहरों में ‘‘असैन्य और आर्थिक प्रतिष्ठानों’’ को निशाना बनाया।उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन ‘‘आतंकवादी हूती मिलिशिया को रोकने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ सभी आवश्यक सैन्य कार्रवाई करेगा।’’ हूतियों ने इन हमलों से पहले आरोप लगाया था कि सऊदी अरब ने यमन के उत्तरी प्रांत अल-जौफ में स्थित एक जेल पर हमला किया है। ये हमले यमन में हूतियों और सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों के बीच कई हफ्तों से जारी बढ़ती लड़ाई के बीच हुए हैं। इस लड़ाई ने यमन के गृहयुद्ध में चार साल से जारी संघर्षविराम को खत्म कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yemen के Jawf में जेल पर सऊदी हवाई हमले का आरोप, बच्चे समेत 7 की मौत
    Next Article
    Ecuador के संदिग्ध ड्रग तस्करी पोत को US military ने समुद्र में डुबोया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment