Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एएमयू छात्रसंघ चुनाव:60 सदस्यीय कोर कमेटी के गठन का प्रस्ताव भेजा, 22 से 24 हजार वोटर होने का अनुमान

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को सही तरीके से कराने के लिए 60 सदस्यीय कोर कमेटी बनाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा गया है। प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद कमेटी के गठन का रास्ता साफ होगा। इस बार चुनाव में 22 हजार से 24 हजार तक मतदाता होने का अनुमान है। एएमयू में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। ऐसे में मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था संभालने में कोर कमेटी की अहम भूमिका होगी। चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब के अनुसार, कमेटी के गठन का प्रस्ताव इंतजामिया को भेज दिया गया है। वर्ष 2018 के चुनाव में पहले 76 सदस्य कमेटी में शामिल किए गए थे। बाद में 20 सदस्य और जोड़े गए थे। इस बार 60 अतिरिक्त सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव है। उम्र सीमा में छूट देने की मांग चुनाव लड़ने के इच्छुक कुछ छात्रों ने उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है। इस संबंध में छात्र संगठनों ने कुलपति को प्रार्थना पत्र दिया है। चुनाव अधिकारी के अनुसार, इस मांग पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। हालांकि, उम्र सीमा में छूट मिलेगी या नहीं, इस पर अभी फैसला होना बाकी है। 2018 में 20,929 मतदाता थे वर्ष 2018 के छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय के 14 संकायों और इकाइयों में कुल 20,929 मतदाता थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 22 हजार से 24 हजार के बीच पहुंचने का अनुमान है। अंतिम संख्या मतदाता सूची जारी होने के बाद साफ होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर से मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होगी। पांच नवंबर को 14 केंद्रों पर मतदान कराया जाना है। इसके बाद शाम सात बजे से मतगणना शुरू करने की योजना है। मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण गिनती देर रात तक चल सकती है। सामाजिक विज्ञान और इंजीनियरिंग संकाय पर नजर वर्ष 2018 के चुनाव में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में 3,199 और सामाजिक विज्ञान संकाय में 3,196 मतदाता थे। वहीं, महिला कॉलेज में 2,741 और विज्ञान संकाय में 2,694 मतदाता दर्ज थे। इस बार भी उम्मीदवारों की नजर सामाजिक विज्ञान और इंजीनियरिंग संकाय के मतदाताओं पर रहेगी। हालांकि, जीत केवल मतदाताओं की संख्या से तय नहीं होगी। मतदान प्रतिशत और उम्मीदवारों को मिलने वाला समर्थन भी नतीजों पर असर डालेगा। कैबिनेट सदस्य पद के लिए सैयद फैजान ने पेश की दावेदारी एएमयू में बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान के द्वितीय वर्ष के छात्र सैयद फैजान ने कैबिनेट सदस्य पद के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने शैक्षणिक सुविधाएं बेहतर करने, हॉस्टल और मेस की समस्याएं दूर करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने को अपना एजेंडा बताया है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, इंटर्नशिप और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने का भी वादा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पटाखा बनाने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूकर निकली गोली; आरोपी के पैर में लगी
    Next Article
    इटावा में संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की मौत:रामलीला देखने गया था युवक, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment