Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पटाखा बनाने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूकर निकली गोली; आरोपी के पैर में लगी

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोसी स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद फरार हुए राजू खान को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे राजू खान के दो मंजिला मकान में विस्फोट हुआ था। धमाके से मकान का अगला आधा हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए और स्टोर किए जाते थे। घटना के बाद राजू अपनी मां के साथ फरार हो गया था। देर रात गश्त के दौरान झाड़ियों में दिखा संदिग्ध डीसीपी वरुणा राजेश पांडेय ने बताया कि एयर शो के मद्देनजर पुलिस देर रात सरायमोहाना घाट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में एक संदिग्ध दिखाई दिया। सारनाथ पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बचाव किया, लेकिन एक गोली सब इंस्पेक्टर अमरजीत की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूकर निकल गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें संदिग्ध के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। सिलेंडर ब्लास्ट बताकर घर से निकला था राजू स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट के बाद जब लोगों ने राजू खान से घटना के बारे में पूछा तो उसने घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने की बात कही। उसने बताया कि वह मदद लेने जा रहा है। हालांकि, पुलिस के अनुसार मकान में पटाखों के कारण विस्फोट हुआ था। राजू खान का पैगंबरपुर में करीब 450 वर्ग फीट में बना दो मंजिला मकान है। विस्फोट के समय परिवार के लोग मकान के पिछले हिस्से में थे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राजू की पत्नी चांदनी, बेटे आदिल और बेटी अरबिया को बाहर निकाला। पत्नी 90% झुलसी, बेटा ICU में भर्ती सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू की पत्नी चांदनी (39) करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसे ICU में भर्ती किया गया है। बेटे आदिल खान (16) को भी चोटें आई हैं। उसकी नाक से खून निकला था। उसे भी ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं, बेटी अरबिया (10) को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। विस्फोट के बाद राजू खान और उसकी मां की तलाश की जा रही थी। देर रात पुलिस मुठभेड़ में राजू की गिरफ्तारी हो गई। अब पुलिस उससे अवैध पटाखा निर्माण और विस्फोट के संबंध में पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला मैदान में संस्कृत कार्यक्रम:आयोजकों ने प्रतिभागियों का जताया आभार, आगे भी कार्यक्रम कराने की योजना
    Next Article
    एएमयू छात्रसंघ चुनाव:60 सदस्यीय कोर कमेटी के गठन का प्रस्ताव भेजा, 22 से 24 हजार वोटर होने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment