Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव बोले- मदरसा आतंकियों की फैक्ट्री, बृजभूषण यौन शोषण केस में बरी; फौजी से लव-मैरिज पर बेटी को मार डाला

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। फैसले के बाद कहा कि मैंने पहले कहा था कि कोई आरोप साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। होइहि सोइ जो राम रचि राखा। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा- हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देंगे। मामला जनवरी 2023 में सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें 2- चढ़ावा चोरी पर विधान परिषद में हंगामा; गुस्साए सपा MLC वेल में आए यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन चढ़ावा चोरी पर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन हुआ। विधानपरिषद में भी हंगामा हुआ। केशव मौर्य ने कहा- सपा के लोग बाबर से रिश्तेदारी जोड़ते थे। इस पर सपा MLC वेल में आ गए। 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। केशव ने जवाब दिया- 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।' सपा ने पलटवार किया- 'चढ़ावा चोरी कर हज को चले।' पूरी खबर पढ़ें 3- कांवड़ लेकर निकली मां ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, काशी विश्वनाथ में 3 किमी लंबी कतार सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था उमड़ी। काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के लिए 3 किमी लंबी लाइन लगी है। भक्तों को जलाभिषेक के लिए 1 सेकेंड मिल रहा है। कमिश्नर और मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। 40 हजार यादव बंधुओं ने जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा पर निकली महिला ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। कानपुर मेयर स्कूटी से मंदिर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें 4- बुलंदशहर में BJP नेता की मां रोईं, बोलीं- बेटा सही सलामत घर आ जाए सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से हमला करने वाले भाजपा नेता सुमित की मां रो पड़ीं। उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि बेटा सही सलामत घर आ जाए। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। बुलंदशहर के रहने वाले सुमित ने अपने साथी हैप्पी शर्मा के साथ हमला किया था। सुमित भाजपा का नगर मंत्री तो हैप्पी मंडल महामंत्री है। दोनों ठेकेदारी भी करते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- हरदोई में छात्रा के सिर पर गिरा पोल, 3 सेकेंड में मौत हरदोई से दर्दनाक वीडियो सामने आया है। कक्षा 9 की छात्रा अपनी दोस्त के साथ जा रही थी। तभी डीसीएम में बिजली के तार फंस गए जिससे पोल टूटकर गिर गया। पोल सीधे वहां से गुजर रही छात्रा के सिर पर गिरा। जिससे सिर फट गया। मात्र तीन सेकेंड में उसकी जान चली गई। जबकि दूसरी छात्रा पोल टूटते ही एक कदम आगे निकल गई। इस कारण से वह बाल-बाल बच गई। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- डिंपल यादव ने संसद में बैठकर चंदे की गिनती कराई, दानपेटी से 47 हजार निकले सपा सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों से चंदा जुटाकर दानपेटी में 47100 रुपए इकट्ठा किए गए। राम शिरोमणि वर्मा और धर्मेंद्र यादव ने रकम गिनी, अक्षय प्रताप ने नाम लिखे, डिंपल यादव निगरानी करती रहीं। अवधेश प्रसाद पूरी व्यवस्था देखते रहे। धर्मेंद्र यादव ने कहा- पूरी राशि अयोध्या राम मंदिर भेजी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 7- जौहर यूनिवर्सिटी पर अभी नहीं चलेगा बुलडोजर; 38 भवनों को गिराने पर लगी रोक रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर कोर्ट में केस रहने तक बुलडोजर नहीं चलेगा। यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने के डीएम रामपुर के आदेश पर सोमवार को मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अदालत ने अस्थायी रोक लगा दी। डीएम के आदेश के खिलाफ जौहर अली ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता जुनैद एजाज ने कमिश्नर मुरादाबाद की कोर्ट में अपील दाखिल की थी। पूरी खबर पढ़ें 8- झांसी में सोते वक्त भाई-बहन को बेड पर सांप डसा, मां बोली- काल बनकर आया झांसी में सोते वक्त भाई-बहन को बेड पर सांप ने डसा। परिवार ने एक सांप को मारा था, दूसरे ने भाई-बहन को डस लिया। इकलौते बेटे की मौत, बेटी वेंटिलेटर पर है। मां बोलीं- उसी कमरे में सांप का एक जोड़ा निकला था, तब परिवार वालों ने एक सांप को मार दिया था। दूसरा सांप काल बनकर आया और मेरे बच्चों को डस लिया। मेरी बेटी अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पूरी खबर पढ़ें 9- बिजनौर में गलियों में नाव चली, वाटरफॉल के बहाव में बहने लगे दो युवक यूपी में मानसून फिर सक्रिय हो गया। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी-मिर्जापुर समेत 15 शहरों में झमाझम बारिश हुई। चंदौली में राजदरी वाटरफॉल में नहाने आए प्रयागराज के दो युवक तेज बहाव में बहने लगे। कानपुर में सड़कों पर पानी भर गया। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भीगते हुए भक्तों की लंबी कतारें लगीं रहीं। बिजनौर में सड़कों पर नाव चल रही है। पूरी खबर पढ़ें 10- आगरा में बेटी को पिता ने मार डाला; फौजी से लव मैरिज की थी आगरा में ऑनर किलिंग हुई। पिता ने 22 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वजह थी बेटी ने फौजी से लव मैरिज कर ली थी। रविवार रात 12 बजे पिता ने पत्नी और बेटे के सामने बेटी को मारा-पीटा, फिर चुनरी से गला घोंट दिया। पत्नी और बेटे को भगा दिया और खुद लाश के पास बैठा रहा। पुलिस से कहा- बेटी ने मर्जी के खिलाफ शादी की थी, इसलिए हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 11- मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में लगे ठुमके, 2 हरियाणवी डांसरों पर लुटाए नोट मथुरा के गोवर्धन से भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के एक कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों ने जमकर डांस किया। डांसर्स के ठुमकों पर उनके समर्थकों ने जमकर नोट उड़ाए। सोमवार को इसके कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें 2 हरियाणवी डांसर मंच पर डांस करते दिख रही हैं। हालांकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने इसे पार्टी या विधायक का कार्यक्रम मानने से इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें 12- बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके लौट रहे टीचर और स्टेनो की मौत, कार से लौट रहे थे जौनपुर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे टीचर और जिला न्यायालय के स्टेनो की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। उनकी वैगनआर कार सोमवार सुबह तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। कार सवार सभी 5 दोस्त उन्नाव के रहने वाले थे। शनिवार को कार से पांचों दर्शन के लिए वाराणसी गए थे। पूरी खबर पढ़ें 13- केशव मौर्य बोले- मदरसे आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री, बंद हों लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- मदरसा बांग्लादेश, पाकिस्तान का हो या भारत का, वास्तव में अगर देखा जाए तो मदरसा अघोषित तौर पर आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। पूर्व में बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा था कि मदरसों को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि वे 'जिहादी फैक्ट्रियां' हैं। इन्हें सेक्युलर स्कूलों में बदल देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- कोबरा को सुनाया नमोकार मंत्र, फन फैलाकर बैठा रहा 3 मिनट तक ललितपुर से एक अनोखा वीडियो सामने आया। वीडियो में दिगंबर जैन साध्वी आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। लगभग तीन मिनट तक सांप फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठा रहा। उनके आसपास मौजूद शिष्य और अन्य लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। बाद में उसे कई लोगों ने शेयर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश होगा 4 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार करीब ₹20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी। राज्य के 1.18 करोड़ से ज्यादा पेंशन लाभार्थियों को सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालदीव के समुद्री तूफान में यूपी का युवक लापता:5 दिन पहले पलटी नाव, मां बोलीं- कोई तो मेरे लल्ला को वापस ला दो
    Next Article
    LU में ABVP-सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, छात्र बेहोश:चीफ प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक; अर्थशास्त्र विभाग के HOD के चैंबर पर कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment