Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सरे करा रहे बुजुर्ग पर मशीन गिरी, मौत:भाजपा विधायक के अस्पताल में हादसा; बरेली में बेटी बोली- स्टाफ तड़पता छोड़कर भागा

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में मंगलवार को भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्या के अस्पताल में एक्सरे मशीन गिरने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। पेट दर्द के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग का एक्सरे किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन अचानक उनके ऊपर गिर गई। मशीन के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। बेटी ने आरोप लगाया- हादसे के बाद पिता को आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन स्टाफ उन्हें तड़पता छोड़कर भाग गया। मौत के बाद आईसीयू की लाइट भी काट दी गई, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। हादसा जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र के आर्या हॉस्पिटल में हुआ। मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी मिश्रीलाल के रूप में हुई। हादसे के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बाद में नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। समझौते के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव लेकर चले गए। जानिए पूरा मामला… नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले मिश्रीलाल (70) के पेट में दर्द था। मंगलवार को परिजन उन्हें आर्या हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के लिए एक्सरे कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें एक्सरे रूम में ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक, एक्सरे के दौरान अचानक मशीन मिश्रीलाल के ऊपर गिर गई। वह उसके नीचे दब गए। स्टाफ और परिजनों ने मशीन हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, मौजूद स्टाफ उनको आईसीयू में लेकर गए। बेटी का आरोप- हालत बिगड़ी तो स्टाफ भाग गया जबकि मिश्रीलाल की बेटी लीलावती ने आरोप लगाया कि एक्सरे मशीन गिरने के बाद स्टाफ उनके पिता को एक्सरे रूम से आईसीयू में ले गया। वहां उनकी हालत बिगड़ने लगी तो कर्मचारी उन्हें छोड़कर भाग गए। लीलावती के मुताबिक, कुछ देर बाद उनके पिता की बेड पर ही तड़पकर मौत हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला कर्मचारी ने आईसीयू की बिजली सप्लाई बंद करा दी, ताकि परिवार को जानकारी होने से पहले कर्मचारी वहां से निकल सकें। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। बुजुर्ग की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से घटना की जानकारी मांगी। हंगामे की सूचना पर सीओ नीलेश मिश्र और नवाबगंज कोतवाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और अस्पताल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जानकारी मिलते ही नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या अस्पताल भी पहुंचे। उनके साथ भाजपा संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी भी वहां पहुंचे। उन्होंने मिश्रीलाल के परिवार से बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए भी कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई सीओ नीलेश मिश्र ने बताया कि मिश्रीलाल के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार किया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल तहरीर और पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। एक्सरे मशीन कैसे गिरी और हादसे के समय सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें - गाय को टक्कर मारने पर सरकारी डॉक्टर को पीटा:बदायूं में भीड़ ने स्कॉर्पियो से खींचकर थप्पड़-घूसे मारे, कपड़े फाड़े; गाड़ी तोड़ी यूपी में पहली बार बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए ‘SHERP’ रेस्क्यू व्हीकल का इस्तेमाल होगा। कई खूबियों से लैस यह गाड़ी 360 डिग्री पर घूम जाती है। जमीन पर 40 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है। 5 किमी की रफ्तार से पानी पर चलती है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- एक्सप्रेस-वे पर गड्‌ढे, एयरपोर्ट में पानी भर रहा:सरकार क्या कर रही; अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए FCRA बिल ला रही
    Next Article
    कानपुर के LLR अस्पताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा:डॉक्टरों, नर्सिंग छात्रों और कर्मचारियों ने दिया एकता का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment