Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने डीएम-सीएमओ को सौंपा ज्ञापन:सुल्तानपुर में 8 अक्टूबर से काम बंद करने का ऐलान

    5 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आकर्ष शुक्ला के नेतृत्व में सुल्तानपुर में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने अपनी अलग-अलग समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार 1 बजे डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। संगठन की दो मुख्य मांगें हैं। पहली, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पिछले 18 साल से ज्यादा समय से लगातार काम कर रहे एनएचएम संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाए। दूसरी, जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक समान काम-समान वेतन के हिसाब से एनएचएम संविदा कर्मचारियों का वेतन तुरंत बढ़ाया जाए और उन्हें सम्मानजनक सैलरी दी जाए। कैशलेस इलाज सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की कैशलेस इलाज सुविधा दी जाए। सभी एनएचएम संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), EPF की प्रभावी सुविधा और नियमानुसार अंशदान के साथ-साथ HRA और ग्रेच्युटी का लाभ भी दिया जाए। जिलों में ट्रांसफर की सुविधा दी रिक्त पदों पर गैर-जनपद स्थानांतरण नीति के तहत इच्छुक कर्मचारियों को दूसरे जिलों में ट्रांसफर की सुविधा दी जाए। सेवा के दौरान किसी संविदा कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिवार को आर्थिक संकट से बचाने के लिए योग्यता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति की नीति बनाई जाए। कम से कम 25% सीटों का कोटा तय एनएचएम के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों, जैसे MCTS/IDSP/HMIS डाटा ऑपरेटर और कोविड-19 कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में शामिल किया जाए। स्वास्थ्य विभाग में नियमित पदों पर होने वाली भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25% सीटों का कोटा तय किया जाए। बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 8, 9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर काम बंद कर विरोध करेंगे। इसके बाद भी अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो 12 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संतोष यादव (DPM), शुभम शर्मा (DAM), सौरभ तिवारी, नितिन भारद्वाज, अमित सिंह, स्मृति (CHO), विवेक यादव, शैलेंद्र पाण्डेय, विकास यादव, तौसीफ अहमद, सुरेश कुमार, मनोज चौरसिया, कुमारी प्रियंका और कुमारी प्रीति समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बैंक मैनेजर और पार्किंग कर्मचारी के बीच मारपीट:गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    आजमगढ़ कांड-बेटी रोई तो पिता ने पुलिस से चॉकलेट मंगवाई:कमरे में बंधक बनाकर 7 घंटे बैठा रहा, SP से बोला- पास आए तो भून दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment