Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनसीआरटी आधारित रहा मैथ्स का एग्जाम:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 35 केंद्रों पर 32 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हुए शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षाएं मंगलवार, 17 फरवरी से जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गईं। पहले ही दिन 10वीं कक्षा के गणित (मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक) की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जिलेभर से 10वीं के 18 हजार से अधिक और 12वीं के 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। छात्रों ने कहा—सिलेबस से बाहर कुछ नहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरों पर संतोष नजर आया। अधिकतर विद्यार्थियों ने गणित का प्रश्नपत्र आसान बताया। छात्रों का कहना था कि पेपर पूरी तरह एनसीआरटी आधारित था और सिलेबस से बाहर कोई प्रश्न नहीं पूछा गया। मैथ्स बेसिक की परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने बताया, “पेपर बहुत अच्छा गया। 2025 के मुकाबले इस बार पेपर आसान था। जो भी छात्र नियमित पढ़ाई कर के आया होगा, उसके लिए पेपर आसान रहा होगा। मैंने सुबह उठकर रिवाइज किया था और वही सवाल पेपर में आए।” तीनों सेट लगभग समान छात्राओं ने बताया कि तीनों सेट में कोई खास अंतर नहीं था। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की तुलना में इस बार का पेपर सरल रहा। हालांकि कई छात्रों ने यह भी माना कि प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा था, जिससे टाइम मैनेजमेंट में कुछ दिक्कत हुई, लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान रहा। मैथ्स स्टैंडर्ड भी रहा सरल मैथ्स स्टैंडर्ड की परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने कहा, “हमने स्कूल में जो पढ़ा और टीचर्स ने जो तैयार कराया, वही सब परीक्षा में आया। कुछ भी सिलेबस से बाहर नहीं था। पढ़कर गए थे, इसलिए पेपर आसान लगा।” जिले के सभी 35 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर शुरू:एसपी ने किया उद्घाटन, 9 टीमें ले रही प्रतिभाग
    Next Article
    आजमगढ़ में 3 सगे भाईयों के साथ 12 को उम्रकैद:1999 में कुएं में सिरकटी लाश मिली थी, विवाद बढ़ने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment