Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एस राजलिंगम बने कानपुर मंडल के मंडलायुक्त:के विजयेंद्र पंडियन का वाराणसी तबादला, एक साल 10 महीने रहे

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुए आईएएस अफसरों के तबादले में एस राजलिंगम को कानपुर मंडल का मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। यह अभी तक वाराणसी के मंडलायुक्त थे। वहीं, कानपुर मंडल के मंडलायुक्त के विजयेंद्र पंडियन को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। 2009 बैच के आईएएस अफसर 2009 बैच के आईएएस अधिकारी एस राजलिंगम मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुवली के निवासी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की है। वह आईपीएस भी रह चुके हैं। एनआइटी त्रिचरापल्ली से 2009 में सिविल सर्विस में आने के बाद राजलिंगम की पहली तैनाती बांदा जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई। इसके बाद वह उत्‍तर प्रदेश में कई प्रमुख पदों पर जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं। के विजयेंद्र पंडियन के पास थी कई जिम्मेदारी के विजयेंद्र पंडियन के पास मंडलायुक्त के अलावा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, एमडी उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, एमडी स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, एमडी स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड, एमडी सहकारी कताई मिल संघ लिमिटेड व मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी थी। इनकी तैनाती जनवरी 2025 में हुई थी। यह शहर में एक साल 10 महीने रहे हैं। सीएसए विवि के कुलपति भी रहे अपने कार्यकाल के दौरान के विजयेंद्र पंडियन के पास सीएसए कृषि विवि के कुलपति पद का कार्यभार भी रहा। इस कार्यकाल में उन्होंने विवि की बैठकों में कई अहम फैसले लिए। इसके अलावा भव्य कृषि मेले का आयोजन भी कराया। इनके पास यह जिम्मेदारी कई महीनों तक रही। शहर के विकास पर रहा जोर कार्यकाल में शहर के बुनियादी ढांचे, ट्रैफिक, जलनिकासी और औद्योगिक विकास से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर रहा। मकड़ीखेड़ा से अटल घाट तक 6.99 किलोमीटर लंबे आरसीसी नाले की 207.27 करोड़ रुपये की परियोजना और सीओडी नाले की 6.20 किलोमीटर लंबी परियोजना (199.49 करोड़ रुपये) को आगे बढ़ाया गया। शहर में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए करीब 3000 सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ने तथा स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था पर काम किया गया। औद्योगिक विकास के तहत घाटमपुर में एमएसएमई पार्क, फूड प्रोसेसिंग और कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं को बढ़ावा देने की पहल हुई। इसके अलावा कानपुर विजन-2051 के तहत मेट्रो विस्तार, नए पुल, एलिवेटेड रोड और रेलवे ओवरब्रिज जैसी दीर्घकालिक योजनाओं पर भी मंथन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूली गांव के छठ घाट पर सेवा:विजय यादव बोले- छठ हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है
    Next Article
    वकील के हत्यारोपी के घर चोरी में दो गिरफ्तार:बोले- चोरी के चार असलहे साथियों के पास, 3 शस्त्र लाइसेंस बरामद कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment