Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील के हत्यारोपी के घर चोरी में दो गिरफ्तार:बोले- चोरी के चार असलहे साथियों के पास, 3 शस्त्र लाइसेंस बरामद कराया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा के घर चोरी के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने पूछताछ में बताया है कि मामले में तीनों नामजद आरोपियों आशीष यादव उर्फ शनि, सूरजभान सिंह और सूरज पासी के साथ वह भी शामिल थे। उनके कब्जे से चोरी गए 03 मूल शस्त्र लाइसेंस, जमीन संबंधित दस्तावेज की रंगीन कॉपी, आरोपी देवेंद्र मिश्रा के आधार कार्ड की कॉपी और उनकी 4 फोटो भी बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रितेश मौर्य निवासी मधुआना थाना जहागीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर और शिवांक निवासी परतापुर थाना पटियाली जनपद कासगंज शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दाेनों ने बताया है कि वह तीनों अन्य आरोपियों संग उसी विवादित जमीन पर रहते हैं, जिसे लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता की हत्या की गई। चोरी की वारदात 8 नवंबर की रात हुई थी। देवेंद्र के भाई रविंद्र नाथ मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के नाम बताए थे। इनमें आशीष यादव उर्फ शनि, सूरजभान सिंह और सूरज पासी के अलावा तीन-चार अज्ञात को भी आरोपी बनाया था। उन्होंने बताया- घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध नजर आए थे। पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुए चोर रविंद्र नाथ मिश्रा ने पुलिस को बताया था- वह वाराणसी के भेलूपुर के रहने वाले हैं। उनके छोटे भाई देवेंद्र नाथ मिश्रा का घर प्रयागराज के चांदपुर सलोरी में है। देवेंद्र इस समय जिला जेल प्रयागराज में बंद हैं। उनके घर में 15 अक्टूबर 2026 से ताला लगा हुआ था। तहरीर के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे के बीच चोरी हुई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से पता चला कि आरोपी पड़ोसी के घर की छत से उनके भाई के घर में दाखिल हुए। इसके बाद घर से असलहे, पुश्तैनी सोने-चांदी के गहने, लाखों रुपए की नकदी और जरूरी दस्तावेज बोरी में भरकर ले गए। देवेंद्र और उनके बेटे की राइफल भी चोरी चोरी हुए 4 लाइसेंसी असलहों में 3 राइफल और एक डबल बैरल बंदूक शामिल है। रविंद्र नाथ के मुताबिक, इनमें एक राइफल देवेंद्र नाथ मिश्रा और दूसरी उनके बेटे की थी। तीसरी राइफल मझले भाई सुरेंद्र नाथ मिश्रा की और डबल बैरल बंदूक भांजे सुजीत शुक्ला की थी। इसके अलावा घर में रखे पुश्तैनी गहने और लाखों रुपए की नकदी भी गायब है। पत्नी-बेटियों ने कुछ ही घंटे पहले जताया था खतरा अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की 15 अक्टूबर को सलोरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके पड़ोसी भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस देवेंद्र और उनके बेटे नृपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, देवेंद्र की पत्नी शैल मिश्रा और बेटा अमरेंद्र नाथ मिश्रा भी हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं। दोनों घटना के बाद से फरार हैं। उनकी अग्रिम जमानत याचिकाएं सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। खास बात यह है कि आरोपी के घर चोरी में देा आरोपियों की गिरफ्तारी से कुछ ही देर पहले सतीश की पत्नी व दोनों बेटियों ने खुद की जान को खतरा बताया था। कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया- गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि वह चोरी में शामिल थे। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। -
    Click here to Read more
    Prev Article
    एस राजलिंगम बने कानपुर मंडल के मंडलायुक्त:के विजयेंद्र पंडियन का वाराणसी तबादला, एक साल 10 महीने रहे
    Next Article
    हमीरपुर में बैठक से गैरहाजिर 3 अधिकारियों पर कार्रवाई:डीएम ने दो का वेतन रोकने के दिए निर्देश, जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment