Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएन की नई इमरजेंसी में बनेगा 50-बेड का डिजास्टर वार्ड:250 बेड की होगी जी+8 बिल्डिंग, बड़े हादसों और आपदाओं में घायलों को मिलेगा इलाज

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बन रही नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की डिजाइन में बदलाव किया गया है। अब इस बिल्डिंग में 50 बेड का अलग डिजास्टर एरिया बनाया जाएगा। इसका इस्तेमाल सामान्य दिनों में नहीं होगा। किसी बड़े हादसे या आपदा के दौरान अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर इस क्षेत्र में घायलों का इलाज किया जाएगा। इससे इमरजेंसी के सामान्य वार्डों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत बन रही यह बिल्डिंग जी+8 होगी। इसकी कुल क्षमता 250 बेड की होगी। इसमें बाल रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन और सर्जरी विभाग के लिए 50-50 बेड के वार्ड बनाए जाएंगे। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। इसके अलावा 50 बेड का आईसीयू और चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे। 40 साल पुरानी इमरजेंसी की जगह लेगी नई बिल्डिंग एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि वर्तमान इमरजेंसी में 80 बेड हैं। इसकी इमारत करीब 40 साल पुरानी है। मरीजों की बढ़ती संख्या और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पहली बार अलग से डिजास्टर एरिया की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बड़े हादसे या आपदा के समय जब एक साथ बड़ी संख्या में घायल अस्पताल पहुंचेंगे, तब इस विशेष क्षेत्र का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे सामान्य दिनों में भर्ती मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होगा और आपात स्थिति में आने वाले घायलों को भी तत्काल उपचार मिल सकेगा। जून तक भवन तैयार, दिसंबर से सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग अगले साल जून तक तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद दिसंबर तक यहां चिकित्सकीय सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। नई बिल्डिंग शुरू होने से मरीजों को एक ही परिसर में इमरजेंसी, ट्रॉमा केयर, आईसीयू और ऑपरेशन की आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीरज गौतम- पात्रों तक समय से पहुंचे योजनाओं का लाभ:हाथरस में लंबित मामलों का प्राथमिकता से करें निस्तारण
    Next Article
    दहेज-उत्पीड़न केस में डिप्टी ट्रेड टैक्स कमिश्नर को राहत नहीं:भाभी ने केस में किया था नामजद, डिस्चार्ज अपील खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment