Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज-उत्पीड़न केस में डिप्टी ट्रेड टैक्स कमिश्नर को राहत नहीं:भाभी ने केस में किया था नामजद, डिस्चार्ज अपील खारिज

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में भाभी की ओर से दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न मामले में डिप्टी ट्रेड टैक्स कमिश्नर शिखा हर्षवर्धन को राहत नहीं मिल सकी। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) रचना सिंह की अदालत ने उनके उन्मोचन प्रार्थना पत्र को अधीनस्थ न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया। उनकी ओर से कोर्ट में दाखिल आपराधिक निगरानी को खारिज कर दिया। अदालत में वादिनी प्रीति पाण्डेय की ओर से अधिवक्ता अंशुमान त्रिपाठी ने पक्ष रखा। अब जानिए पूरा मामला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि वादिनी प्रीति पाण्डेय की शादी 26 फरवरी 2011 को देवाशीष पाण्डेय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में पांच लाख रुपये नकद, वैगनआर कार और सोने-चांदी के आभूषण सहित काफी दान-दहेज दिया गया था। इसके बावजूद कम दहेज लाने को लेकर वादिनी को प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले में वादिनी ने अपने पति देवाशीष पाण्डेय, सास सविता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके अलावा भाभी ने अपनी दोनों ननदों शिखा हर्षवर्धन और शिवानी पाण्डेय के खिलाफ चितईपुर थाने में नामजद किया, शिखा डिप्टी ट्रेड टैक्स कमिश्नर हैं। शिखा की दलील के बावजूद अपील खारिज सहअभियुक्त शिखा हर्षवर्धन ने अधीनस्थ न्यायालय में उन्मोचन प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। लेकिन उनकी दलील कोर्ट में काम नहीं आई। उन्होंने अपनी दलील में कहा कि वह लखनऊ में डिप्टी कमिश्नर ट्रेड टैक्स के पद पर कार्यरत हैं और अपने पति डॉ. राजेश हर्षवर्धन, जो संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ चिकित्सक हैं, के साथ संस्थान परिसर में रहती हैं। उनका कहना था कि उन्होंने कभी वादिनी या उसके मायके वालों से दहेज की मांग नहीं की और न ही उसे प्रताड़ित किया। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद के चलते उन्हें इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। अधीनस्थ न्यायालय से उन्मोचन प्रार्थना पत्र खारिज होने के बाद शिखा हर्षवर्धन ने आपराधिक निगरानी दाखिल कर सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।श् पत्रावली और केस डायरी तलब कोर्ट ने शिखा की अपील पर निगरानी पर सुनवाई के दौरान पत्रावली और केस डायरी का अवलोकन किया। न्यायालय ने पाया कि शिखा हर्षवर्धन का नाम प्राथमिकी में दर्ज है। वादिनी ने आरोप लगाया है कि उसकी सास और बड़ी ननद शिखा हर्षवर्धन ने उसके पिता को डराकर पांच लाख रुपये नकद, वैगनआर (वीएक्सआई) कार तथा सोने-चांदी के आभूषण दहेज में लिए थे। कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। बयान ही बना शिखा पर चार्जशीट का आधार अदालत ने यह भी पाया कि वादिनी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 161 के तहत दर्ज अपने बयान में भी शिखा हर्षवर्धन के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। केस डायरी के पर्चा संख्या तीन और चार में दर्ज वादिनी के पिता राजेंद्र प्रसाद मिश्र और भाई राघवेंद्र मिश्रा के बयानों में भी अभियोजन कथानक का समर्थन किया गया है। इन तथ्यों और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने शिखा हर्षवर्धन की आपराधिक निगरानी खारिज कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसएन की नई इमरजेंसी में बनेगा 50-बेड का डिजास्टर वार्ड:250 बेड की होगी जी+8 बिल्डिंग, बड़े हादसों और आपदाओं में घायलों को मिलेगा इलाज
    Next Article
    मेरठ में विश्व हिंदू परिषद बनाएगी 10 लाख हिंदू हितचिंतक:10 दिसंबर तक चलेगा अभियान, 15 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बनाएंगे सदस्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment