Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग;VIDEO:दो आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल और बंदूक बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    एटा जनपद के अवागढ़ थाना पुलिस ने ग्राम कुसवा में भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल और एक लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक बरामद की है। यह मामला ग्राम कुसवा में भागवत कथा के दौरान हर्ष फायरिंग के एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। अवागढ़ थाने आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अवागढ़ पुलिस ने इस मामले में वांछित रघुराज सिंह (45 वर्ष) पुत्र बाबू सिंह और भूरी सिंह (50 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ग्राम कुसवा, थाना अवागढ़ के निवासी हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी राइफल और डीबीबीएल बंदूक बरामद की। पुलिस के अनुसार, धार्मिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं जानलेवा हो सकती हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी रघुराज सिंह के खिलाफ पूर्व में मारपीट, धमकी और विवाद से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। भूरी सिंह का नाम भी इसी प्रकरण में सामने आया है। इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, कांस्टेबल शिवा राणा, रिट सिपाही सिट्टू और आदित्य कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में पोशाक गोदाम में लगी आग:3 मंजिला बिल्डिंग से उठ रहा धुआं, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी
    Next Article
    नौचंदी मेले में बकरे की कुर्बानी की सूचना पर हंगामा:हिंदू संगठन के लोग पहुंचे, मीट समेत एक युवक को लिया हिरासत में; पुलिस पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment