Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौचंदी मेले में बकरे की कुर्बानी की सूचना पर हंगामा:हिंदू संगठन के लोग पहुंचे, मीट समेत एक युवक को लिया हिरासत में; पुलिस पहुंची

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में बकरे की कुर्बानी की सूचना पर गुरुवार को हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध कर दिया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया। मौके से कच्चा मांस बरामद हुआ है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मांस बाहर से ही लाया गया था। नौचंदी मेले में दुर्गा मंदिर है। यहां परिसर में काफी झूले लगाए जाते हैं। गुरुवार को नरसिंघ वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू को सूचना मिली कि मेला परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में किसी ने बकरे की कुर्बानी दे दी है। काफी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही नौचंदी थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और वहां से एक शख्स को हिरासत में लेकर मांस हटवा दिया। कटाना नहीं, बाहर से लाया गया था मांस मंदिर परिसर में कुर्बानी की सूचना से हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस मेला नौचंदी पहुंच गई। काफी देर तक कुर्बानी का शोर मचता रहा। आखिरकार पुलिस ने स्पष्ट किया। बताया गया कि मेला परिसर में कहीं कोई बकरा नहीं काटा गया है। झूला चलाने वाला बाहर से मांस लेकर आया था जिसे पकाने की तैयारी थी। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने भिजवा दिया। झूला ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया मेला परिसर में मांस पकाने की सूचना के बाद पुलिस ने झूला ठेकेदार ललित मोहन शर्मा को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने घटना पर नाराजगी जताई। ललित मोहन शर्मा ने बताया कि उन्हें जब सूचना मिली तो वह मेला परिसर आ गए। यहां से पुलिस आरोपी को थाने ले जा चुकी थी। इसके पास उन्होंने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। हिंदूवादी नेता ने कहा- सूचना मिली थी करीब 1 घंटे तक हिंदूवादी नेता हंगामा करते रहे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति स्पष्ट की तो वह शांत हो गई। नरसिंह वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू ने कहा कि उन्हें बकरे की कुर्बानी की सूचना मिली थी लेकिन यहां उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला है। जानकारी मिली है कि वह व्यक्ति बाहर से मांस पकाने के लिए यहां लाया था। तुम्हें मांग करते हैं कि ऐसे शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग;VIDEO:दो आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल और बंदूक बरामद
    Next Article
    मेरठ कोर्ट में पेशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने बनाई रील:लगभग एक महीने पहले ही आया जेल से बाहर, कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment