Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में हाईस्कूल गणित परीक्षा में ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया:दूसरे की जगह बैठकर दे रहा था एग्जाम, एफआईआर दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    एटा में हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान एक ‘मुन्नाभाई’ को दूसरे परीक्षार्थी की जगह पेपर हल करते हुए पकड़ा गया। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बदरिया स्थित श्री रामस्वरूप सिंह परीक्षा केंद्र का है। बुधवार को सुबह की पाली में गणित की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एसडीएम और तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने परीक्षा केंद्र का सघन निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान एक परीक्षार्थी संदिग्ध प्रतीत हुआ। कड़ाई से पूछने पर वह हड़बड़ा गया और जांच में फर्जी पाया गया। दूसरे छात्र की जगह दे रहा था परीक्षा पकड़ा गया युवक हेमंत, वास्तविक परीक्षार्थी अय्यूब की जगह परीक्षा दे रहा था। अधिकारियों ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी परीक्षा केंद्र से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित ऑडियो में एक कर्मचारी द्वारा परीक्षार्थी से नकल कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगने की बात सामने आई है। एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने बताया कि ऑडियो का संज्ञान लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि निरीक्षण के दौरान एक ‘मुन्नाभाई’ को पकड़ा गया, जो किसी अन्य छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में थार की टक्कर से 2 टीचर्स की मौत:रेड सिग्नल पर रुके, पीछे से बाइक को टक्कर मारी; आरोपी पुलिसवाले का बेटा निकला
    Next Article
    राज रतन साड़ी शोरूम में आयकर विभाग की रेड:कानपुर में अधिकारी दो कारों से पहुंचे, दस्तावेजों खंगाले जा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment