Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में थार की टक्कर से 2 टीचर्स की मौत:रेड सिग्नल पर रुके, पीछे से बाइक को टक्कर मारी; आरोपी पुलिसवाले का बेटा निकला

    7 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में बेकाबू ब्लैक थार ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे 2 टीचर रेड सिग्नल होने की वजह से रुके हुए थे। थार की टक्कर के बाद वह उछलकर दूर जा गिरे। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मगर, वहां दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक थार चलाने वाला पुलिसवाले का बेटा था। इस वजह से उसे बचाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मरने वाले दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे। सिलसिलेवार ढंग से जानिए, कैसे हुआ हादसा रिश्तेदार बोले- पुलिस बचा रही, SHO ने कहा- आरोपी गिरफ्तार मृतक के रिश्तेदार फरमान ने आरोप लगाया है कि थार को किसी पुलिसकर्मी का बेटा चला रहा था। इस वजह से पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार के अनुसार, अब्दुल सुभान अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। वहीं गुलशेर भी परिवार के कमाने वाले सदस्य थे। थाना मनीमाजरा प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने कहा कि थार चालक अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में 10.30 करोड़ की 56 विकास योजनाएं मंजूर:सीएम नगर सृजन योजना से बढ़ेंगी सुविधाएं, कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश
    Next Article
    एटा में हाईस्कूल गणित परीक्षा में ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया:दूसरे की जगह बैठकर दे रहा था एग्जाम, एफआईआर दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment