Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में मेडिकल कॉलेज रोड निर्माण में धांधली का आरोप:लोगों ने डीएम से शिकायत की, जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने निर्माणाधीन सड़क के कार्य में धांधली का आरोप लगा है। स्थानीय निवासियों ने सड़क का निर्माण मानक के अनुसार न होने और ठेकेदार द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह से की है। डीएम ने शिकायत पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण हरसंभव मानक के अनुसार ही कराया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार जल्दबाजी में काम करवा रहे हैं और तय मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी एटा को लिखित शिकायत दी गई थी, जिसके बाद अधिकारी जांच के लिए आए हैं। एक अन्य स्थानीय निवासी सुभाष सक्सेना ने भी ठेकेदार पर आरोप लगाया कि विरोध करने पर स्थानीय लोगों से अभद्रता की जा रही है और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। वहीं मौके पर जांच करने पहुंचे एक्सईएन आलोक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि सड़क का निर्माण तय मानकों के अनुसार ही कराया जाएगा। एक्सईएन ने यह भी कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा स्थानीय लोगों से कोई अभद्रता की जाती है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​हनुमान जन्मोत्सव पर श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में धूम:वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन, कुलपति बोले- उन्नति की राह पर बढ़े कैंपस
    Next Article
    कंगना रनौत मामले में कल होगी सुनवाई:पिछली तारीख पर नहीं पहुंची थी कंगना की अधिवक्ता, वादी ने की विपक्ष को बहस का अवसर न देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment