Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ​हनुमान जन्मोत्सव पर श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में धूम:वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन, कुलपति बोले- उन्नति की राह पर बढ़े कैंपस

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का परिसर गुरुवार को पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। अवसर था हनुमान जन्मोत्सव का, जिसे विश्वविद्यालय परिवार ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। परिसर स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। ​विश्वविद्यालय की उन्नति और समृद्धि की कामना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन किया। ​सिंदूर और चांदी के वर्क से हुआ विशेष श्रृंगार ​जन्मोत्सव के पावन मौके पर संकटमोचक हनुमान जी का दिव्य स्वरूप देखते ही बन रहा था। बाबा का सिंदूर, चमेली के तेल और सुनहरे चांदी के वर्क से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन हुआ, जिसमें आहुतियां देकर सभी के कल्याण की मंगल कामना की गई। ​संगीत की धुनों पर गूंजा सुंदरकांड ​कार्यक्रम को खास बनाया दीनदयाल शोध केंद्र और संगीत कला विभाग के आचार्यों व छात्र-छात्राओं ने। मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। वाद्य यंत्रों की थाप और मधुर स्वर में जब सुंदरकांड की चौपाइयां गूंजीं, तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कुलपति प्रो. पाठक और डॉ. वंदना पाठक ने भी इस पाठ में सम्मिलित होकर भक्ति भाव व्यक्त किया। ​जलाभिषेक और सामूहिक आरती ​सुंदरकांड और हवन के समापन के बाद भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम के अंत में बजरंग बली को विशेष भोग लगाया गया और सामूहिक आरती हुई। इसके बाद मंदिर में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। ​इस दौरान दीन दयाल शोध केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. दिवाकर अवस्थी, संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. श्रवण कुमार द्विवेदी, स्वयंप्रकाश अवस्थी और संगम बाजपेई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बजरंग बली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा कैंपस गुंजायमान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत:बेटी बोली- छोटी सी नौकरी में इतना दबाव, डीपीओ ने डांटा तो हम दोनों रोए
    Next Article
    एटा में मेडिकल कॉलेज रोड निर्माण में धांधली का आरोप:लोगों ने डीएम से शिकायत की, जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment