Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंगना रनौत मामले में कल होगी सुनवाई:पिछली तारीख पर नहीं पहुंची थी कंगना की अधिवक्ता, वादी ने की विपक्ष को बहस का अवसर न देने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौता से जुड़े मामले में कल 3 अप्रैल 2026 को आगरा की स्पेशल कोर्ट (एमपी/एमएलए) में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। यह मामला किसानों के कथित अपमान और राजद्रोह से संबंधित आरोपों को लेकर दायर किया गया है। आगरा कोर्ट के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में इस प्रकरण में दोनों पक्षों की बहस सुनी जाएगी। जानकारी के अनुसार, संज्ञान बहस की प्रक्रिया पिछले कई तारीखों से लंबित चल रही है। बीते दिनों कई बार कंगना रनौत की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने कोर्ट में बहस के लिए समय मांगा। 16 मार्च 2026 को भी उनकी ओर से एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनश्रिया चौधरी की तबीयत खराब होने के कारण वे बहस के लिए उपस्थित नहीं हो सकीं। वहीं, वादी पक्ष के अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान और राजवीर सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अदालत से मांग की कि विपक्ष द्वारा बार-बार मामले को टालने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसलिए उनका बहस का अवसर समाप्त किया जाए। हालांकि, अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलों को ध्यान में रखते हुए कंगना रनौत पर ₹500 का जुर्माना लगाया और उन्हें बहस के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया। इसी के तहत अब मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल 2026 को आगरा कोर्ट में निर्धारित की गई है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में मेडिकल कॉलेज रोड निर्माण में धांधली का आरोप:लोगों ने डीएम से शिकायत की, जांच के आदेश
    Next Article
    ​डिग्री के साथ 'वैज्ञानिक सोच' भी जरूरी:भविष्य संवारेगी AI और तकनीक की समझ; हर सहाय कॉलेज की गोष्ठी में बोले एक्सपर्ट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment