Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पीएम सूर्य घर योजना का मिला लाभ:जिलाधिकारी ने पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए, सभी ने सोलर पावर प्लांट लगाए हैं

    9 hours ago

    1

    0

    एटा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद दिया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में हीरानगर के अभिषेक कुमार, कैलाशगंज के अनुपम उपाध्याय और लक्ष्मी गुप्ता, ठंडी सड़क के विनोद जैन तथा रेवाड़ी मुहल्ला के अजय जैन शामिल हैं। इन सभी ने अपने निजी आवासों पर ग्रिड कनेक्टेड (ऑन-ग्रिड) रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित कराए हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना आमजन को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल में कमी आती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने यह भी बताया कि सौर पैनलों की स्थापना से लाभार्थी बिजली के भारी खर्च से राहत पाते हैं और अतिरिक्त बिजली उत्पादन की स्थिति में ग्रिड के माध्यम से आय भी अर्जित कर सकते हैं। उप जिलाधिकारी और नेडा के प्रभारी अधिकारी पीयूष रावत ने जानकारी दी कि जनपद में अब तक लगभग 1400 लाभार्थियों ने अपने घरों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कराए हैं। इन पैनलों से उत्पादित बिजली के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आधे से अधिक की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। शीघ्र अनुमोदन प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए। लाभार्थियों ने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी इसका लाभ उठाने की अपील की।जनपद प्रशासन द्वारा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से सौर ऊर्जा के प्रति जन जागरूकता बढ़ रही है और जनपद स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है,इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चौक चौराहे का नाम बदला:पद्म विभूषण अमृतलाल नागर के नाम से जाना जाएगा, मेयर ने महान साहित्यकार को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    हाथरस का रोटी थूक विवाद, सपा सांसद पहुंचे होटल:रामजीलाल सुमन ने मालिक से की बात, बोले- हमला करने वालों पर कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment