Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चौक चौराहे का नाम बदला:पद्म विभूषण अमृतलाल नागर के नाम से जाना जाएगा, मेयर ने महान साहित्यकार को दी श्रद्धांजलि

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चौक चौराहे का नाम पद्म विभूषण अमृतलाल नागर चौराहा कर दिया गया है। अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत मेयर द्वारा अमृतलाल नागर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उन्होंने कहा कि अमृतलाल नागर ने अपनी लेखनी से लखनऊ की संस्कृति और आम जनजीवन को जीवंत रूप दिया। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है और यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी साहित्यिक विरासत से परिचित कराएगा। छह विकास कार्यों का शिलान्यास इस अवसर पर चौक काली जी बाजार वार्ड में सड़क, नाली और पार्क से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा किया गया। पहला कार्य मिर्जा मंडी मोहल्ले में एमबी हॉस्पिटल से भूपेंद्र नाथ मल्होत्रा के आवास तक सीसी रोड निर्माण का है। इस सड़क का निर्माण 9.85 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। दूसरा कार्य शंकरी टोला मोहल्ले में चम्पू जी हनुमान मंदिर से अजय व अचल अग्रवाल के भवन होते हुए हिमांशु के आवास तक सीसी रोड व नाली निर्माण का है। इसकी लागत 9.90 लाख रुपए निर्धारित की गई है। तीसरा कार्य श्री कोनेश्वर मंदिर से एमपी हॉस्पिटल तक सीसी रोड व नाली निर्माण का है, जिसकी लागत 9.80 लाख रुपए है। चौथा कार्य शंकरी टोला पार्क, दर्जी बगिया पार्क, टंडन फव्वारा व लाजपत नगर पार्क की रंगाई पुताई से संबंधित है, जिस पर 9.88 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सोंधी टोला पार्क में बाउंड्री, गेट व फुटपाथ निर्माण के लिए 19.93 लाख रुपए की लागत स्वीकृत की गई है। कई लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, स्थानीय पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, डॉ. उमंग खन्ना, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कपूर, कवि सर्वेश अस्थाना, कवि सूर्य कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PAC कुश्ती क्लस्टर: वाराणसी प्रथम, कानपुर द्वितीय स्थान पर:विजेताओं को चल वैजयंती और पदक से सम्मानित किया गया
    Next Article
    एटा में पीएम सूर्य घर योजना का मिला लाभ:जिलाधिकारी ने पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए, सभी ने सोलर पावर प्लांट लगाए हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment