Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पारिवारिक झगड़े में युवक घायल:रेलवे अंडरपास के पास मारपीट, बहनोई के भाई से चल रहा था विवाद

    7 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के पास पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब युवक अपने बहनोई के छोटे भाई के साथ एक पारिवारिक विवाद की तारीख से लौट रहा था। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक की पहचान जरेलिया मारहरा निवासी विचित्र वीर पुत्र खचेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तत्काल एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विचित्र वीर के बहनोई के छोटे भाई डोरीलाल निवासी मामूल गंज का विवाह एक वर्ष पूर्व निधौली की एक युवती से हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसका मामला न्यायालय में लंबित था। बुधवार को दोनों पक्ष मध्यस्थता के लिए आए थे। घायल युवक विचित्र वीर ने बताया कि वे तारीख करने आए थे और मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। तभी लड़की पक्ष के सात-आठ लोगों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण करवाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बार काउंसिल चुनाव:दूसरे दिन 2001 से 2010 तक पंजीकृत वकील कर रहे मतदान, पहले चरण में 73% अधिवक्ताओं ने डाले वोट
    Next Article
    CM योगी अयोध्या पहुंचे:राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, दो घंटे रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment