Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत:बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, होली के मनाने घर लौट रहा था युवक

    4 hours ago

    1

    0

    एटा के बागवाला क्षेत्र में खार्जा नहर के पास बुधवार को सुबह 3 बजे बाइक डिवाइडर से टकारने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतक अपने बेटे के साथ ड्यूटी खत्म करके होली के मनाने घर लौट रहे थे। मृतक डमर सिंह (25) और उनका सात साल का बेटा उमंग कासगंज जिले के जमालपुर गांव के निवासी थे। वे बल्लभगढ़ की एक फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार शाम ड्यूटी खत्म कर वे अपने बेटे और साले के साथ होली मनाने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उन्होंने पहले अपने साले को गांव अहमदाबाद में छोड़ा। इसके बाद वे अपने गांव के लिए रवाना हुए। बागवाला क्षेत्र में खार्जा नहर के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों नहर में गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सुबह 7 बजे घना कोहरा, AQI 181 पहुंचा:न्यूनतम 14, अधिकतम 35 डिग्री; सर्द हवाओं से लोग परेशान
    Next Article
    शाहजहांपुर में पूर्व पति ने पत्नी की हत्या की:प्रेमी के साथ रह रही थी महिला, पति भी घायल, प्रेमी पर किया तेजाब से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment