Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पूर्व पति ने पत्नी की हत्या की:प्रेमी के साथ रह रही थी महिला, पति भी घायल, प्रेमी पर किया तेजाब से हमला

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पूर्व पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे चौक कोतवाली क्षेत्र में हुई। महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी पूर्व पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान, महिला के प्रेमी ने आरोपी पति पर हमला किया। इस हमले में दोनों पुरुष घायल हो गए। पुलिस को बालाजी नगर कॉलोनी स्थित एक मकान के बाहर महिला का शव खून से लथपथ मिला। उसके पास ही घायल अवस्था में प्रेमी और आरोपी पति भी पड़े थे। मृतका की पहचान 31 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। सुबह जब स्थानीय लोग बाहर निकले तो उन्होंने यह दृश्य देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रेमी और पति का इलाज जारी है। आरती की शादी करीब दस साल पहले आरसी मिशन क्षेत्र के रेती मोहल्ले के मनमोहन पांडेय से हुई थी, जिनसे उसकी एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि आरती का मनमोहन से तलाक हो गया था। पिछले चार-पांच महीने से वह चौक कोतवाली क्षेत्र की बृज बिहार कॉलोनी के ब्रजदीप के साथ बालाजी नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रही थी। उसकी बेटी अपने पिता मनमोहन के साथ रहती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतका के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पति ने मकान का दरवाजा खटखटाया। महिला के प्रेमी ब्रजदीप ने दरवाजा खोला था। बताया जा रहा है कि मनमोहन पांडेय ने सबसे पहले तेजाब से उसके उपर हमला किया था। जिससे वह झुलस गया था। उसके बाद जैसे ही आरती आई तो उसके उपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी । खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत:बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, होली के मनाने घर लौट रहा था युवक
    Next Article
    लखनऊ में आज धूमधाम से मनाई जाएगी होली:चौक से हजरतगंज तक रंगों की धूम, कई बड़े आयोजनों में शामिल होंगे नेता और व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment