Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जाते समय हादसा, 18 फरवरी को होनी थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सेथरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। मृतक की पहचान फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र स्थित करारा निवासी सुरेशचंद्र पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। वह अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने के लिए निधौली की ओर जा रहे थे। शादी 18 फरवरी को होनी थी। राहगीरों ने सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देखा और तत्काल निधौली कलां थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। देखें, हादसे की 3 तस्वीरें… हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निधौली कलां धर्मेंद्र पवार ने बताया कि निधौली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में पिकअप-ट्रैक्टर भिड़ंत में जीजा-साले की मौत:पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी
    Next Article
    शोहरतगढ़ में 18 सड़कों के निर्माण-मरम्मत को मंजूरी:₹3.30 करोड़ से 19.80 किमी मार्ग होंगे दुरुस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment