Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू:सोनभद्र के दो ब्लॉकों में एमडीए-आईडीए कार्यक्रम का शुभारंभ

    17 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए-आईडीए) अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. राय और नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही में दवा का सेवन कर इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककराही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद ने बच्चों को फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि सोनभद्र जनपद के ककराही और घोरावल ब्लॉकों में यह अभियान 10 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। एमडीए अभियान के दौरान, 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को घर-घर जाकर डीईसी, आइवरमेक्टिन और अल्बेंडाजोल की गोलियां आयु वर्ग के अनुसार खिलाई जाएंगी। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों और 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाएगी। इस अभियान के लिए कुल 578 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। ये टीमें सप्ताह में चार दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) प्रतिदिन लगभग 20 से 25 घरों को कवर करेंगी। टीमों के निरीक्षण के लिए 108 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो प्रत्येक 5 से 6 टीमों का पर्यवेक्षण करेंगे। कार्यक्रम के संचालन हेतु दोनों ब्लॉकों में आवश्यक सामग्री जैसे आईईसी सामग्री, दवाएं, चॉक, पेन, मार्कर और मेजरिंग टेप उपलब्ध कराए जा चुके हैं। ब्लॉक घोरावल में इस अभियान का शुभारंभ उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी ने स्वयं अल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन दवा का सेवन कर किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर-घर जाकर दवा खिलाने वाली टीम के सामने ही दवा का सेवन करें, ताकि समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाने और अभियान को सफल बनाने में सहयोग मिल सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्या भवानी देवी, मलेरिया निरीक्षक देवाशीष पांडेय, एलटी सर्वश्री राहुल, सुशील, धर्मदेव भारती, बीसीपीएम ककराही अमरनाथ यादव, एसएफडब्ल्यू सभाजीत, मॉनिटर अंजनी और पीसीआई से शिवम सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में जीते मेडल:दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर को हुआ नोयोना पर शक, रणविजय की बातों के जाल में फंसा अंगद देगा परिवार और तुलसी को धोखा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment