Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में जीते मेडल:दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग

    19 hours ago

    1

    0

    मेरठ जिले के फलवादा के रहने वाले दो सगे भाइयों अंश मकोरवाल और आदित्य मकोरवाल ने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 4 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित 5वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में दोनों भाइयों ने पदक जीतकर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में भारत सहित 20 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंश मकोरवाल ने –94 किग्रा वर्ग (पॉइंट फाइटिंग) में खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंश ने पहले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी को 12–2 से, दूसरे मुकाबले में तुर्की के खिलाड़ी को 8–5 से हराया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने पंजाब के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 10–0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं आदित्य मकोरवाल ने –69 किग्रा वर्ग (पॉइंट फाइटिंग) में खेलते हुए हुए रजत पदक हासिल किया। दोनों भाई हैं चैंपियन उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अरविंद शेरवालिया ने बताया कि दोनों खिलाड़ी सगे भाई हैं और लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अंश मकोरवाल तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं, जबकि आदित्य मकोरवाल पांच बार राष्ट्रीय चैंपियन हैं। पिता के कहने पर की खेल की शुरूआत दोनों भाईयों ने बताया कि उनके पिता भी खेल से जुडे रहे हैं, इसलिए उनके कहने पर ही हमने खेल में अपना भविष्य बनाने का निर्णय लिया था। अगर बीच में हम कोई मुकाबला हार जाते थे और निराश होकर छोड़ने के बारे में सोचते थे तो हमारे पिता ही हमारी हिम्मत बनते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुलिस ने 4500 किलो बारूद-पटाखा जलाया:इटौंजा के गोदाम में मिला था; 3 मालिकों पर मुकदमा दर्ज, दुकानें सील
    Next Article
    फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू:सोनभद्र के दो ब्लॉकों में एमडीए-आईडीए कार्यक्रम का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment