Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में डीआईओएस ऑफिस का 'करोड़पति' चपरासी फरार:करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड, पुलिस की गाजियाबाद तक दबिश

    14 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 135 रुपये के फर्जी शिक्षक घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस महाघोटाले का मास्टरमाइंड जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से संबद्ध जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज (बीसलपुर) का चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी है। करोड़ों के गबन के अलावा, शम्सी ने वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के स्टाफ के बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लगभग 30,000 रुपये के बिल का भी गबन किया। जब एक साल बाद स्कूल स्टाफ ने भुगतान मांगा, तो शम्सी ने कहा कि पैसा किसी और के खाते में चला गया है और अब उन्हें भूल जाना चाहिए। महाघोटाले का पर्दाफाश होने के बाद, अवंती बाई स्कूल का स्टाफ भी अब उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी कर रहा है, जिससे इस मामले में और बवाल बढ़ने की आशंका है। आरोपी इल्हाम का विभागीय प्रभाव ऐसा था कि वह केवल नाम का चपरासी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) था, लेकिन हकीकत में वह अधिकारियों के संरक्षण में 'राजा बाबू' की तरह काम करता था। वह विभाग के उच्च अधिकारियों का इतना खास था कि महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें बड़े अफसरों के कार्यालय तक पहुंचाना और उन पर हस्ताक्षर कराना भी इसी आरोपी के जिम्मे था। विभागीय बैठकों तक में उसकी बेखौफ मौजूदगी देखी जाती थी। घोटाले के लिए वह लिपिक विमल कुमार वर्मा की आईडी का इस्तेमाल करता था और फर्जी वेतन बिल पास करने के लिए डीआईओएस का सीयूजी (CUG) मोबाइल नंबर अपने पास रखता था, ताकि सभी ओटीपी सीधे उसी को मिलें। उसके रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी निजी इनोवा गाड़ी पर भी 'DIOS' लिखा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों ने 90 लाख का गबन किया:संतकबीर नगर में कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    एटा में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू विवाद के बाद घर के अंदर की घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment