Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइनेंस कंपनी पर वाहन हड़पने, धोखाधड़ी का आरोप:अमरोहा के वाहन मालिक ने प्रबंधक, कैशियर सहित पांच पर दर्ज कराई FIR

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा देहात क्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव निवासी अमजद ने एक फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक, कैशियर सहित पांच लोगों के खिलाफ वाहन हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अमजद के अनुसार, वह दस टायरा कंटेनर के मालिक हैं, जिसे उन्होंने किस्तों पर खरीदा था। फरवरी 2025 में, एक किस्त जमा न हो पाने के कारण मुरादाबाद स्थित मणिपुरम फाइनेंस लिमिटेड शाखा के प्रबंधक राजीव और कैशियर योगेश ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया था। अमजद का आरोप है कि बाद में जब उन्होंने किस्त जमा कर वाहन वापस लेने की बात की, तो कंपनी के अधिकारी टालमटोल करते रहे। कुछ समय बाद, अमजद ने अपना कंटेनर डींगरपुर हाईवे पर चलते हुए देखा। उन्होंने उसे रुकवाकर चालक इनामुल हसन से पूछताछ की, जिससे पता चला कि इनामुल हसन ने वह कंटेनर फाइनेंस कंपनी से खरीद लिया था, जबकि वाहन का नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। अमजद ने यह भी आरोप लगाया है कि महफूज ने बिना नाम ट्रांसफर कराए वाहन खरीदा और सरफराज ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फास्टैग बनवाकर उसका उपयोग किया। पीड़ित अमजद ने पहले इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में दिव्यांगजनों का तीन दिवसीय धरना शुरू:22 सूत्रीय मांगों पर एसडीएम को सौंपा पत्र, समाधान का आश्वासन
    Next Article
    पेंट कंपनी डिप्टी मैनेजर ने बेटी संग किया सुसाइड:उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिली लाशें, पत्नी का विदेशी युवक से था अफेयर, मायके पर पीटने का आरोप,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment