Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी पिता को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि:भाइयों ने रोते-रोते अर्थी उठाई, मेरठ में 2000 लोग अंतिम संस्कार में उमड़े

    12 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को मेरठ उनके घर पहुंचा। साढ़े चार साल के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं अंतिम विदाई के दौरान जब बेटे ने पिता के मुंह में गंगा जल डाला तो मौजूद लोग अपने आंसू न रोक सके। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान बेटा कभी लेटाए गए अपने पिता को निहार रहा था तो कभी वहां मौजूद भीड़ को देख रहा था। मां और पत्नी बदहवास रोए जा रही थीं। पिता खामोश अपने जवान बेटे के शव को देखे जा रहे थे। भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। जवान को आखिरी विदाई के लिए कई गांवों के लोग पहुंचे थे। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने अपने घरों से फूल बरसाए। लोग- 'जब तक सूरज चांद रहेगा, राहुल फौजी का नाम रहेगा'...नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। हिमाचल में यात्रा के दौरान हादसा किठौर के भड़ौली गांव के रहने वाले हवलदार राहुल भड़ाना (33) सेना में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले में थी। सेना की ओर से मिली सूचना के अनुसार जवान राहुल छुट्टी पर हिमाचल प्रदेश में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान डमटाल में सड़क हादसे में दिवंगत हो गए। किसान नेता पवन गुर्जर ने बताया- उनके मामा हेम सिंह भड़ाना के बेटे राहुल भड़ाना 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। 10 साल से वह विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। पिछले कुछ दिनों से वह जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में तैनात थे। शनिवार को सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। हादसे की सूचना सेना की ओर से भेजी गई। साढ़े 5 साल पहले सोनल से हुई थी शादी राहुल की शादी करीब साढ़े पांच साल पहले अमरोहा की सोनल से हुई थी। उनका साढ़े चार साल का एक बेटा है, जिसका नाम दिव्यांश है। राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी चार बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सेना के जवान से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश भैया मेरे कैमरे में देख लो:टंकी फटकर फव्वारा हुई, पंचायत सचिव का ऑफिस में रोमांस
    Next Article
    प्रेमिका बोली- मुझे अपनाओ या मेरी हत्या कर दो:मुरादाबाद में भाजपा नेता के घर पर दिया धरना; फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment