Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका बोली- मुझे अपनाओ या मेरी हत्या कर दो:मुरादाबाद में भाजपा नेता के घर पर दिया धरना; फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

    10 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में शादी करने जा रहे भाजपा नेता के घर पर उनकी प्रेमिका ने धरना दिया। प्रेमिका का कहना है कि दोनों के बीच 8 साल से अफेयर था। नेता ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती ने कहा- मैं अपने जीते जी उसे किसी और से शादी नहीं करने दूंगी। वह या तो मुझे अपनाए या मेरी हत्या कर दे। मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र का है। रविवार सुबह जब प्रेमिका ने धरना शुरू किया, तो भाजपा नेता घर छोड़कर कहीं चले गए। युवती के धरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे समझाती रही। पुलिस के समझाने के बाद देर रात वह मानी और अपने घर जाने को राजी हो गई। उधर, भाजपा नेता ने युवती पर रुपए ऐंठने के लिए ड्रामा कर शादी तोड़वाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- युवती पहले भी उनसे लाखों रुपए वसूल चुकी है। पहले देखिए ये तस्वीरें फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी भाजपा नेता ब्रजेश लोधी, कुंदरकी के नानपुर गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा के रतनपुर कला मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2018 में ब्रजेश की रामपुर जिले की नीरज कुमारी से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई, फिर नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई। ब्रजेश मुरादाबाद कचहरी में वकालत करते हैं जबकि नीरज भी यहीं किराए पर रहती है। इसलिए दोनों में मुलाकात का भी सिलसिला शुरू हो गया। पढ़िए धरना देने वाली युवती ने क्या कहा? भाजपा नेता के घर पर धरना देने वाली युवती ने बताया- 2018 से हम दोनों का अफेयर है। मंदिर में उसने मुझसे शादी की थी और समाज के सामने शादी का वादा किया था। लेकिन अब वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। 19 फरवरी को वह दूसरे जगह बारात लेकर जाएगा। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। उसने मेरा 8 साल तक शारीरिक शोषण किया। या तो ब्रजेश मुझे अपनाकर अपने घर ले जाए, नहीं तो मेरी हत्या कर दें। अब मैं वापस अपने घर नहीं जाऊंगी। अब पढ़िए युवती के आरोप पर भाजपा नेता ने क्या कहा? धरना दे रही युवती के आरोपों पर बीजेपी नेता ब्रजेश सिंह लोधी ने कहा- 2018 में मेरी और नीरज कुमारी की शादी तय हुई थी, लेकिन 2019 में यह बात खत्म हो गई। इसके बाद से ही युवती और उसका भाई मुझ पर लगातार दबाव डाल रहे हैं। जून 2025 में युवती ने कोतवाली में शारीरिक उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज करवा दी थी, जिसमें 7 लाख रुपए लेकर समझौता किया गया था। ढाई लाख रुपए युवती के भाई ने भी लिए थे। वह फिर से ब्लैकमेलिंग कर पैसा ऐंठना चाहती है। मेरी शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई थी। 18 फरवरी को लग्न और 19 फरवरी को बारात जानी थी। उसके ड्रामा करने के कारण यह रिश्ता भी टूट गया। युवती ने भाजपा नेता द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए प्रेमिका, भाजपा नेता के मैसेजों के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। उसने बताया कि ब्रजेश लगातार मैसेज भेजता था। 6:34 PM: हमें कुछ नहीं चाहिए। 6:37 PM: मुझे केवल मेरी नीरज चाहिए। मेरी नीरज का प्रेम चाहिए। वो प्रेम जो संसार में मुझे कहीं और से कभी प्राप्त नहीं हो सकता। 6:39 PM: उस दिन से मन बहुत परेशान है। 6:53 PM: पता है, आज आपकी एक बात सुनकर बहुत दुःख हुआ और हम एकांत में बहुत रोए। हम सच कह रहे हैं। हमारी वजह से आपको सड़क किनारे बैठकर रोना पड़ा। 6:53 PM: “हमने आपको बहुत तकलीफ़, बहुत दर्द और दुख दिया है।” 6:56 PM: हम माफी के लायक नहीं हैं। 6:56 PM: हम आपके दोषी हैं। 7:00 PM: आई लव यू, मेरी नीरज। इंस्पेक्टर बोले- दोनों को बातचीत के लिए बुलाया गया कुंदरकी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने कहा- युवती और युवक दोनों पक्षों को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया गया है। दोनों की बातें सुनने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --------- ये भी पढ़ें- श्रावस्ती में डकैती, घर में घुसकर किसान की हत्या:बेटे के सामने लुटेरों ने चाकू मारे, बहू डरकर बेड के नीचे छिपी श्रावस्ती में बेटे के सामने बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर किसान की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गए। आवाज सुनकर बहू और बेटा भी जाग गए। बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके सामने ही पिता पर चाकू से कई बार वार किए गए। यह देखकर बहू बेड के नीचे छिप गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फौजी पिता को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि:भाइयों ने रोते-रोते अर्थी उठाई, मेरठ में 2000 लोग अंतिम संस्कार में उमड़े
    Next Article
    इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन:लखनऊ डीएम कार्यालय पहुंचे, बोले- कृषि-दुग्ध क्षेत्र को समझौते से बाहर रखा जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment