Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 सेकेंड तक आउट ऑफ कंट्रोल रही थी:एयरबस कंपनी की जांच में खुलासा; हाइड्रोलिक सिस्टम बंद होने से विमान 300 फीट नीचे आया था

    9 hours ago

    1

    0

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के करीब 300 फीट नीचे आने की घटना में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में एयरबस की शुरुआती ब्लैक बॉक्स जांच के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इस वजह से 4 सेकंड तक विमान पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया था। हाइड्रोलिक सिस्टम विमान को चलाने में मदद करते हैं। जांच के मुताबिक, इसी दौरान फ्लाइट का ऑटोपायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया और विमान का कंट्रोल बिगड़ गया था। इसके बाद विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया। इस दौरान यात्रियों और केबिन क्रू को झटके लगे थे। कई लोग विमान की छत से जा टकराए। 24 लोग पैसेंजर घायल हो गए। फ्लाइट में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे। कुछ सेकंड बाद तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम दोबारा काम करने लगे। इसके बाद विमान को कंट्रोल में लिया गया और फ्लाइट ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। एयरबस की रिपोर्ट से समझें, 4 सेकेंड में क्या हुआ 1. तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेलः ग्रीन, ब्लू और यलो यानी तीनों सिस्टम में एक साथ खराबी आई। इससे विमान के कंट्रोल सिस्टम फेल हो गया। 2. एलिवेटर-एलेरॉन ने कमांड नहीं मानीः पायलट के इनपुट के बावजूद एलिवेटर और एलेरॉन ने रिस्पॉन्स नहीं किया। स्पॉइलर भी काम नहीं कर रहे थे। 3. ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हुआः फ्लाइट का ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया। कॉकपिट में स्टॉल की चेतावनी मिलने के बाद को-पायलट ने विमान की नोज नीचे करने के लिए कंट्रोल स्टिक आगे किया। 4. कंट्रोल इनपुट का असर नहीं हुआः हाइड्रोलिक पावर नहीं होने के कारण को-पायलट के कंट्रोल स्टिक आगे करने पर भी विमान की नोज तुरंत नीचे नहीं गई। 5. विमान तेजी से नीचे आया: तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम दोबारा काम करने लगे तो विमान की नोज तेजी से नीचे गई। यात्रियों और क्रू को जोरदार झटका लगा। 6. विमान फिर कंट्रोल में आयाः सिस्टम के एक्टिव होने के बाद पायलट विमान को कंट्रोल में ले सके और फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। एयरबस की जांच रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल एयरबस ने विमान बनाया, इसलिए जांच कर रहा एयरबस इस जांच में इसलिए शामिल है क्योंकि विमान उसी कंपनी ने बनाया है। भारत में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB मामले की जांच कर रही है। एयरबस विमान के तकनीकी सिस्टम और ब्लैक बॉक्स के डेटा को समझने में मदद कर रहा है। शुरुआती जांच में एयरबस ने हाइड्रोलिक सिस्टम के प्रेशर सेंसर में खराबी की आशंका जताई है, लेकिन इसकी पक्की वजह अभी सामने नहीं आई है। एक पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया था जांच में सामने आया था कि फ्लाइट का एक पायलट नशे में था। पायलट (कैप्टन) के दो ड्रग्स टेस्ट हुए हैं। दोनों टेस्ट पॉजिटिव थे। दूसरे में गांजा पीने की पुष्टि हुई थी। फ्लाइट के पैसेंजर ने आरोप लगाया था कि पायलट नशे में था। इसके बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों की अब रोज जांच होगी कि उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का नशा तो नहीं किया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। AAIB की जांच शुरू एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। AAIB ने कहा कि जांच पूरी होने तक कोई नतीजा नहीं निकाला जाना चाहिए। यह पता लगाने की कोशिश करेगा… एयरबस ने ब्लैक बॉक्स की जांच की और हाइड्रोलिक सिस्टम फेल बताए, अब जानिए ये दोनों क्या होते हैं। 1. हाइड्रोलिक सिस्टमः इसे विमान का पावर सिस्टम समझिए। पायलट जब विमान को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं करना चाहता है, तो वह कंट्रोल चलाता है। लेकिन पायलट के हाथ से लगाया गया बल इतना नहीं होता कि विमान के बड़े हिस्सों को सीधे हिला सके। यहां हाइड्रोलिक सिस्टम काम आता है। अगर हाइड्रोलिक सिस्टम काम न करे तो पायलट का कमांड विमान के इन हिस्सों को सही तरीके से हिला नहीं पाएगा। इससे विमान को ऊपर-नीचे करना या दिशा बदलना मुश्किल हो सकता है। 2. ब्लैक बॉक्सः विमान के ब्लैक बॉक्स में उड़ान के दौरान हुई घटनाओं और पायलट के कमांड का पूरा डेटा रिकॉर्ड होता है, जिससे हादसे की वजह समझने में मदद मिलती है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट का AC खराब हुआ: सांस लेने में दिक्कत हुई, प्रेग्नेंट महिला की तबीयत बिगड़ी; 150 यात्री 6 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार रात AC खराब होने से करीब 150 यात्रियों को परेशानी हुई। केबिन का तापमान इतना बढ़ गया कि कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एक गर्भवती महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड के चमोली में टनल में पानी भरा, 7 मौतें:घटनास्थल जा रहे सांसद की गाड़ी पर बोल्डर गिरा; हिमाचल में रेल ट्रैक पर लैंडस्लाइड
    Next Article
    सुखबीर बादल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज:बोले- मैं डरने वाला नहीं हूं; जांच में खुलासा- हमलावर सीने में कृपाण घोंप हत्या करना चाहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment