Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट:अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी, अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग रोकी गई

    12 hours ago

    1

    0

    कार्तिक आर्यन को फिल्ममेकर कबीर खान की आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में गंभीर चोट लगी है। वे एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। यह चोट फिल्म की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल में लगी। शूटिंग दो दिन बाद पूरी होने वाली थी। चोट लगने के बाद कार्तिक को इलाज के लिए कस्बे के एक अस्पताल ले जाया गया। एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान लगी चोट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक इन मुश्किल एक्शन सीन से पहले एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सीन की शूटिंग करते समय उनके घुटने में चोट लग गई। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “कार्तिक को अब फोर्टिस राहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर एक दिन बाद उनके घुटने की सर्जरी करेंगे। इसके बाद उन्हें कुछ दिन आराम करना होगा। इसके बाद वे अपने काम की जिम्मेदारियां फिर शुरू कर सकेंगे।” सर्जरी के बाद कार्तिक के ठीक होने के लिए कुछ समय काम से दूर रहने की उम्मीद है। फिट होने के बाद वे अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग फिर शुरू कर सकते हैं। कार्तिक ने डोपामिन स्टूडियोज के साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। वे कबीर खान के साथ आने वाली फिल्म में काम कर रहे हैं। यह फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के बाद कबीर खान के साथ कार्तिक की दूसरी फिल्म है। कार्तिक की अपकमिंग फिल्में कबीर खान की फिल्म के अलावा कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट हैं। वे अगली बार मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फैंटेसी-कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म ‘नागजिला’ में दिखाई देंगे। कार्तिक ‘कैप्टन इंडिया’ का भी हिस्सा हैं, जो उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है। रश्मिका मंदाना को भी शूटिंग के दौरान लगी चोट फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस करते वक्त हाल ही में रश्मिका मंदाना को चोट लगी थी। रश्मिका ने बताया था कि उनके दाहिने हिप को पैर से जोड़ने वाला एक टेंडन अलग हो गया था। इसे दोबारा जुड़ने के लिए रिकवरी और आराम की जरूरत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मायसा’ के डांस सीक्वेंस के दौरान वह फिसल गई थीं। यह उनके करियर की सबसे ज्यादा एग्रेसिव और फिजिकल फिल्मों में से एक बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईशा कोप्पिकर बोलीं- मैं अंधभक्त हूं:कंगना रनोट ने वीडियो शेयर कर किया सपोर्ट; बोलीं- मुझे अपने लोगों से प्यार है
    Next Article
    मानव सुथार को दूसरे ही टेस्ट में 10 विकेट:पंत के 100 सिक्स, जायसवाल के उकसाने पर श्रीलंकाई प्लेयर आउट; पहले मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment