Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में लकड़ी से भरे ट्रक में आग लगी:लाखों का सामान जलकर राख, लोगों ने शोर मचाकर ड्राइवर को दी सूचना

    1 day ago

    3

    0

    सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में लकड़ी का सामान लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। ट्रक से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सोमवार शाम पांच बजे कैलाशपुर गांव में लक्ष्मी चाट भंडार के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक लकड़ी का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ट्रक से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने ट्रक चालक को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद चालक ने तत्काल ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। हालांकि, जब तक ट्रक रोका गया, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ट्रक में लकड़ी का सामान भरा होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक में रखा लकड़ी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से ट्रक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल ट्रक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा:यमघंट पर अयोध्या के आसमान में दिखी रामायण,भव्य ड्रोन शो की दोबारा प्रस्तुति
    Next Article
    कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता और दो बेटों की मौत:जालौन में महिला गंभीर, परिवार उरई से मध्य प्रदेश जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment