Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा तैयारियों का जायजा:एटा में एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

    22 hours ago

    1

    0

    एटा पुलिस श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सतर्क है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने एटा-फिरोजाबाद बॉर्डर स्थित कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना रिजोर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी डॉ. इलामारन ने शुक्रवार देर रात 11:30 बजे भी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कांवड़ियों के सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पुलिस सहायता केंद्रों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित की जाए। 3 तस्वीरें देखिए- एसएसपी डॉ. इलामारन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की सतर्क तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे रूट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिन में छाए रहेंगे बादल:फिर एक्टिव होगा मानसून, 3 से 6 अगस्त तक लगातार झमाझम बारिश के आसार
    Next Article
    नाले में गिरी छात्रा 90 घंटे बाद भी लापता:बुलंदशहर में कांग्रेस ने भाजपा चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment