Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में भैंस चोरी गैंग की पुलिस टीम से मुठभेड़:दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार; पिकअप और भैंस बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के नारखी थाना में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गढ़ी कुबेर और ओखरा गांवों में जून से अगस्त के बीच भैंस चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में नारखी थाने में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की भैंस बेचने के लिए मैक्स पिकअप से बैंदी की पुलिया की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दो को लगी गोली पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा और अरमान उर्फ फरमान के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौके से भागने का प्रयास कर रहे ईनुस और आकाश को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दो तमंचे, कारतूस, मैक्स पिकअप और भैंस बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के अवैध तमंचे, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त मैक्स पिकअप (UP82T1561), चोरी की एक भैंस/पड़िया और भैंस बेचकर मिले 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा, अरमान उर्फ फरमान, ईनुस और आकाश के रूप में हुई है। हाथरस और एटा में भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक, मुकीम और अरमान के खिलाफ हाथरस और एटा जनपदों में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी नारखी राकेश कुमार गिरी, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार समेत थाना नारखी, एसओजी और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू:6.40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
    Next Article
    प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फहराएंगे तिरंगा:तिरंगे के रंग में रंगी पुलिस लाइन में कमिश्नर समेत तमाम बड़े अफसर मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment