Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फहराएंगे तिरंगा:तिरंगे के रंग में रंगी पुलिस लाइन में कमिश्नर समेत तमाम बड़े अफसर मौजूद

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगमनगरी देशभक्ति के रंग में रंगी हुई है। शहर में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे भारत माता के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह से ही शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर है। पुलिस की 21 टोलियां देंगी सलामी कुछ ही देर बाद पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद पुलिस की टुकड़ियों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा और डिप्टी सीएम को सलामी दी जाएगी। समारोह में प्रयागराज पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलिस कमिश्नर पियूष मोर्डिया समेत अन्य बड़े अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा और बेहतर प्रदर्शन के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया जाएगा। सुबह से शहर में देशभक्ति का माहौल स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। विभिन्न स्कूलों और संस्थानों की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों को तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सजावटी सामान से सजाया गया है। सरकारी और निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिनभर शहर में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम मुख्य समारोह को लेकर पुलिस लाइन और आसपास के इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य समारोह के साथ ही जिले के अलग-अलग सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में भी ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा प्रयागराज देशभक्ति के रंग में नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में भैंस चोरी गैंग की पुलिस टीम से मुठभेड़:दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार; पिकअप और भैंस बरामद
    Next Article
    यूपी टी 20 लीग सीजन- 4:डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास को अंतिम गेंद पर हराकर मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment