Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में चंद्र ग्रहण से मंदिर बंद:शाम 7:30 बजे के बाद खुलेंगे कपाट, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण मंगलवार को जनपद के प्रमुख मंदिरों के कपाट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन नहीं किए जाते, जिसका पालन करते हुए शहर और कस्बों के कई प्रसिद्ध मंदिरों को बंद रखा गया। ग्रहण के चलते राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, शिव मंदिर और बालाजी मंदिर सहित कई छोटे-बड़े मंदिरों के पट बंद रहे। मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं को इसकी सूचना पहले ही दे दी थी।मंदिरों के कपाट शाम करीब 7:30 बजे ग्रहण समाप्त होने के बाद खोले जाएंगे। शुद्धिकरण और गंगाजल छिड़काव की विधि-विधान प्रक्रिया के उपरांत नियमित आरती और दर्शन की व्यवस्था बहाल होगी। ग्रहण काल के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही जप-तप और पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान की तैयारी भी की है। धार्मिक आस्था के कारण दिनभर मंदिरों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 2081 स्थानों पर होलिका दहन:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न
    Next Article
    'खामेनेई की मौत पर आंसू और...', फरहाना भट्ट पर बुरी तरह भड़के हिना खान के पति, ईरान के सुप्रीम लीडर को बताया था मसीहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment