Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 'नव निर्माण के नौ वर्ष' कार्यक्रम:प्रमाण पत्र और आवास की चाबियां दी गईं, उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगी

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में "नव निर्माण के नौ वर्ष विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश" थीम पर बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन परिसर में हुए इस आयोजन में सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक वितरित किए गए। हेल्प डेस्क के जरिए आमजन को योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उमाकांत विश्वकर्मा को विश्वकर्मा योजना का प्रमाण पत्र मिला, जबकि डम्बर सिंह और राधे श्याम को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियां सौंपी गईं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सौम्या, निधि, जन्नत और राधा को भी जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले नौ वर्षों में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अब भयमुक्त और निवेश के अनुकूल माहौल के साथ तेजी से विकास कर रहा है। विधायक धनगर ने जानकारी दी कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है, जिससे लगभग 60 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और विभिन्न पेंशन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता भी मिल रही है। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 और एंटी रोमियो स्क्वाड जैसी योजनाओं से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और मेयर कामिनी राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ये नौ वर्ष उत्तर प्रदेश को विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइनीज मांझे की बिक्री पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त:सरकार से एक महीने में मांगा जवाब, अवमानना याचिका पर सुनवाई
    Next Article
    हाथरस में यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू:हाईस्कूल-इंटर की 3.17 लाख एंसर शीट जांचीं जाएंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment