Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर के नीचे लगी आग:इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा टला, अफरातफरी मची

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया नगला भाऊ में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। आईबी ग्लास फैक्ट्री के सामने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे अचानक आग लग गई। रात को आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे आग लगने से बड़े नुकसान की आशंका पैदा हो गई थी। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी डालकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। एफएसओ दुर्गेश त्यागी ने बताया कि आग कचरे में लगी थी और उस पर समय रहते काबू पा लिया गया। जहां पर आग लगी थी वहीं पर आईबी नाम से ग्लास फैक्ट्री थी। अगर समय से आग को नहीं बुझाया जाता तो घटना बड़ी हो सकती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई:दुदही से नेपाल जा रहे थे बस सवार, चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप; जांच शुरू
    Next Article
    कनाडा के टंबलर रिज स्कूल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, संदिग्ध हमलावर समेत 10 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment