Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC कानून 2026 को लेकर फिर सड़क पर बापसा:स्वास्थ्य भवन से परिवर्तन चौक तक मार्च, 3 से 9 फरवरी तक चला धरना, पुलिस हटाने के बाद दोबारा प्रदर्शन का ऐलान

    1 hour ago

    1

    0

    बिरसा आंबेडकर फुले छात्र संगठन (बापसा) एक बार फिर राजधानी में आंदोलन की राह पर है। संगठन ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन चौराहे से परिवर्तन चौक तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च UGC कानून 2026 को लागू करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। 3 से 9 फरवरी तक चला था धरना बापसा से जुड़े पदाधिकारी 3 फरवरी से 9 फरवरी तक परिवर्तन चौक पर धरने पर बैठे थे। संगठन का कहना था कि उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए UGC कानून 2026 को तत्काल लागू किया जाना जरूरी है। हालांकि, पुलिस ने धरना स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया था। इसके बाद आंदोलन को नई रणनीति के तहत आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद दोबारा लामबंदी संगठन का आरोप है कि शांतिपूर्ण धरने के बावजूद प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। अब बापसा पदाधिकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से मार्च निकालकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व का मुद्दा बापसा का कहना है कि UGC कानून 2026 लागू होने से विश्वविद्यालयों में आरक्षण, प्रतिनिधित्व और नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों का समाधान हो सकेगा। संगठन का दावा है कि जब तक इस कानून को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जाता, तब तक उच्च शिक्षा में बराबरी सुनिश्चित नहीं हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस टीम पर हमलाकर डंपर चालक को छुड़ाया:आगरा में खनन माफिया का दुस्साहस, आरोपियों को पकड़ा
    Next Article
    तस्वीरों में देखिए दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन:कई मकान जमीदोज, सड़क पर मलबा; मीडिया के प्रवेश पर प्रशासन की रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment