Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई:दुदही से नेपाल जा रहे थे बस सवार, चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप; जांच शुरू

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस सवार दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि चालक नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि चालक सतर्कता बरतता तो दुर्घटना टाली जा सकती थी। चालक की भूमिका, बस की तकनीकी स्थिति और यात्रियों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। देखें 3 तस्वीरें…. नेपाल जा रही थी बस यह हादसा थाना क्षेत्र के तिलका पट्टी गांव के पास का है। दुदही के सुराजी बाजार से बस नेपाल जा रही थी। बस में आसपास के क्षेत्रों के करीब 75 यात्री सवार थे, जो नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल मदार चौक का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बस दुदही–पडरौना मुख्य मार्ग पर तिलका पट्टी गांव के पास पहुंची, अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में बस सवार दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को सड़क से हटवाकर कराया यातायात सामान्य बस में सवार यात्री आस मोहम्मद और पप्पू ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि चालक सतर्कता बरतता तो दुर्घटना टाली जा सकती थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस चालक की भूमिका, बस की तकनीकी स्थिति और यात्रियों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT-BHU गैंगरेप पीड़िता के दोस्त से आज फिर जिरह:वाराणसी कोर्ट में 3 महीने पहले दे चुका गवाही, आरोपियों पर कपड़े उतारकर छात्रा से दरिंदगी सुनाई
    Next Article
    फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर के नीचे लगी आग:इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा टला, अफरातफरी मची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment