Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ताला:ओपीडी का रास्ता बंद, मरीज और तीमारदार परेशान

    18 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय, काल्विन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ताला लगाने से मरीजों और तीमारदारों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है। ओपीडी की ओर आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग भटक रहे हैं। इस वार्ड में कुल 42 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें एक कोने में लावारिस मरीजों के लिए 10 बेड विशेष रूप से आरक्षित हैं। वर्तमान में इनमें चार लावारिस मरीज भर्ती हैं। प्रशासन ने लावारिस वार्ड को मजबूत गेट लगाकर इमरजेंसी वार्ड से अलग कर दिया है। जिससे ओपीडी से कोई भी प्रवेश नहीं कर पा रहा। तीमारदारों ने शिकायत की है कि वार्ड से दवा, खाना या अन्य जरूरी कामों के लिए बार-बार बाहर जाना पड़ता है। ताला बंद होने से हर बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जो बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। एक तीमारदार ने कहा कि इमरजेंसी में समय की कीमत होती है। मरीजों की सुविधा पर असर डाल रहा है। यह ताला हमारी जान ले लेगा। वैकल्पिक गेट या रास्ता बनवाएं। कार्यवाहक मुख्य अधीक्षक डॉ. माया देवी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि लावारिस मरीज अक्सर वार्ड से फरार हो जाते हैं। वे सड़कों पर भटकते हैं और दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर गेट बंद किया गया है। हम जल्द ही अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत SP ने पुरा महादेव मंदिर सुरक्षा का जायजा लिया:महाशिवरात्रि मेले से पहले मंदिर कमेटी और पुजारी से की बातचीत, समस्याएं जानीं
    Next Article
    फिरोजाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजन आत्महत्या मान रहे, रात को पड़ोसी से हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment