Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में युवक का फंदे से लटका मिला शव:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा, सिपाही ने महिलाओं को मारा थप्पड़

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका शव मिला। गुरुवार को युवक ट्रक लेकर गांव आया था। मामूली खराबी के चलते बागपुर में उसे ठीक कराने गया था। इसी दौरान ओवरटेक को लेकर एक औरा गाड़ी सवार युवकों से उसका विवाद हो गया। जो मारपीट तक पहुंच गया। मामला पुलिस चौकी तक भी गया। पुलिस चौकी के सिपाही रंजीत को अपने साथ ले गए। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह युवक की घर 200 मीटर दूर पेड़ के लटका शव मिलने पर परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को कार्रवाई का आश्वसन देकर शांत कराया। इसी दौरान आक्रोशित महिलाओं ने महिला सिपाही से नोकझोंक कर मारपीट की। जिससे महिला सिपाही ने महिलाओं को थप्पड़ मारा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला शिवली कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव का है। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश मृतक की पहचान रंजीत (26) पुत्र मौजी लाल बागपुर गांव निवासी के रूप में हुई। जो कंटेनर ट्रक चालक था। गुरुवार को कंटेनर ट्रक लेकर घर आया था। जिसका शव शुक्रवार को गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस चौकी के सिपाही रंजीत को अपने साथ ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि बाद में पुलिस ने उसे औरा गाड़ी सवार युवकों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। शुक्रवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर शव लटका मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शिवली-कल्याणपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और ग्रामीणों में झड़प सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें एक महिला सिपाही के साथ मारपीट की भी बात सामने आई। स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एक दिन हम भी मर जाएंगे, क्या फर्क पड़ता है घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने पति एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के साथ मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने प्रशासनिक व्यवस्था पर जमकर नाराज़गी जताई। उन्होंने अधिकारियों की देरी से पहुंचने और लापरवाही को लेकर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, एक दिन हम भी मर जाएंगे, किसी तरीके से क्या फर्क पड़ता है… तुम जाकर गुड्डन सिंह के यहां गुलगुले खाना, सांसद भोले सिंह के यहां तेरहवीं खाना… यह जिला है और जिले के कप्तान की यह जिम्मेदारी है कि जैसे ही इस तरह की कोई वारदात या घटना होती है, उससे पहले ही यहां पहुंचना चाहिए था। वारसी ने कहा कि इस तरह की गंभीर घटनाओं में प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचना चाहिए था। घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को चौकी पर बैठाकर पूछताछ की गई थी और बाद में आपसी समझौते के बाद छोड़ दिया गया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आलोक कुमार ने बताया- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस के साथ मारपीट करने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- आगरा के न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त, सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था। इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में ऐतिहासिक श्रीराम मेला चल रहा है। इससे इलाके में तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरलॉकिंग उखड़वाकर डीएम ने चेक की रोड की क्वालिटी:खामियां मिलने पर जेई को नोटिस, ठेकेदार के भुगतान में कटौती के निर्देश
    Next Article
    फिरोजाबाद में युवती ने फांसी लगाई:कुछ दिन पहले घर से चली गई थी, पुलिस ने किया था बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment