Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फार्म-6 भरवाने में लापरवाही पर 72 बीएलओ का वेतन रोका:52 शिक्षक, 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 3 शिक्षामित्र शामिल; नोटिस जारी

    41 minutes ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान फार्म-6 भरवाने में लापरवाही पर 72 बीएलओ का नवंबर का वेतन रोक दिया गया है। इनमें 52 शिक्षक, 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तीन शिक्षामित्र शामिल हैं। इसके अलावा जनगणना का काम शुरू नहीं करने वाले 12 प्रगणकों का वेतन भी रोक दिया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। इसके तहत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में फार्म-6 भरवाए जाने थे। इसमें लापरवाही की रिपोर्ट एसडीएम कायमगंज ने संबंधित विभागों को भेजी थी। बीएसए ने 55 कर्मचारियों का वेतन रोका जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने 52 सहायक अध्यापकों और तीन शिक्षामित्रों का नवंबर का वेतन रोक दिया है। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार ने 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोका है। जनगणना का काम शुरू नहीं करने पर नोटिस जनगणना का काम शुरू नहीं करने वाले 12 प्रगणकों का वेतन भी बीएसए ने रोक दिया है। इन सभी को नोटिस जारी कर काम शुरू नहीं करने का कारण बताने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में नवोदय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा शुरू:14 केंद्रों पर 4,268 परीक्षार्थी शामिल, सीसीटीवी से निगरानी
    Next Article
    क्या चौरी चौरा पर दावा करेंगे ओमप्रकाश राजभर:अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-निषाद को लड़ाएंगे, बड़ी रैली करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment