Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नवोदय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा शुरू:14 केंद्रों पर 4,268 परीक्षार्थी शामिल, सीसीटीवी से निगरानी

    31 minutes ago

    1

    0

    संभल में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को 14 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। कुल 4,268 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। हर केंद्र के मुख्य गेट पर एक और कक्ष के अंदर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा पर कैमरों से नजर रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। नकल रोकने और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।संभल जिले में केंद्र संभल, चंदौसी, बहजोई, असमोली, बबराला, गुन्नौर, जुनावई और रजपुरा के स्कूल-कॉलेजों में बनाए गए हैं। जीआईसी लहरावन के प्रधानाचार्य और कार्यवाहक डीआईओएस सीपी सिंह ने बताया कि हिंदी में 496, अंग्रेजी में 164 और पंजाबी में 8 आवेदन आए हैं। जुनावई के जनता इंटर कॉलेज में 456 परीक्षार्थी रजपुरा ब्लॉक के हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज गंवा में 316 परीक्षार्थी हैं। गुन्नौर के बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में 360 और सरस्वती यूएम विद्यालय में 148 परीक्षार्थी हैं। जुनावई के जनता इंटर कॉलेज में 456 परीक्षार्थी हैं। बनियाखेड़ा के एसएम इंटर कॉलेज में 412 और बीएमजी इंटर कॉलेज में 284 परीक्षार्थी हैं। असमोली के किसान इंटर कॉलेज में 220 और गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में 304 परीक्षार्थी हैं। पंवासा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में 268 और आचार्य मुकेश हकीम राइस सरस्वती इंटर कॉलेज में 336 परीक्षार्थी हैं। संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में 360 और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 308 परीक्षार्थी हैं। बहजोई के हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में 268 और इंटरमीडिएट कॉलेज में 200 परीक्षार्थी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल जैन मोदी ललितपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:14 साल बाद मिली संगठन की जिम्मेदारी, विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी राजनीति
    Next Article
    फार्म-6 भरवाने में लापरवाही पर 72 बीएलओ का वेतन रोका:52 शिक्षक, 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 3 शिक्षामित्र शामिल; नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment