Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के लिंजीगंज बाजार में घुसा ट्रक:सामान उतारते समय भीषण जाम, दुकानदार और ग्राहक परेशान

    9 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर के लिंजीगंज किराना बाजार में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक के प्रवेश करने से भीषण जाम लग गया। किराना का सामान लेकर बाजार में घुसे इस ट्रक के कारण ग्राहकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में ट्रक के घुसने के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब दूसरी तरफ से एक पिकअप भी आ गई। इसी दौरान एक लोडर भी सड़क पर सामान लोड करने लगा, जिससे आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस भीषण जाम में बाइक सवारों, ई-रिक्शा चालकों और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लिंजीगंज बाजार में जाम की समस्या आम है। दुकानदार अक्सर फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में चार पहिया और बड़े वाहनों का बाजार के अंदर आना भी जाम का मुख्य कारण बनता है। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान रखने और अपनी बाइक या स्कूटी खड़ी करने से सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम बचती है। शनिवार को भी यही स्थिति देखने को मिली, जिससे बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा की सुहेलदेव राजभर ने लड़ी थी लड़ाई
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:सीतापुर में तिलक समारोह से लौटते समय हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment