Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:सीतापुर में तिलक समारोह से लौटते समय हादसा, चालक फरार

    7 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना थाना इलाके के कस्बे में शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। यहां धर्मकांटा के पास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में थाना कमलापुर क्षेत्र के खरगापुर निवासी कौशल (30 वर्ष) और थाना रामकोट क्षेत्र के रसेउरा निवासी करन (24 वर्ष) की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कौशल अपनी चचेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए संदना थाना क्षेत्र के नगवा गांव आया था। तिलक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कौशल अपने मामा के पुत्र करन के साथ बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। रात के समय जैसे ही दोनों युवक संदना कस्बे के धर्मकांटा के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही संदना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के लिंजीगंज बाजार में घुसा ट्रक:सामान उतारते समय भीषण जाम, दुकानदार और ग्राहक परेशान
    Next Article
    गोंडा में 1480 छात्राओं ने छोड़ी गृह विज्ञान की परीक्षा:17426 पंजीकृत, 15947 ने दी परीक्षा, 151 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment