Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 250 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन:उज्ज्वला योजना के तहत बांटे, सब्सिडी चेक भी मिली

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर्स क्लब में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 250 चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए। साथ ही, उन्हें सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक कुल 1,62,447 परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। लाभार्थियों को दिवाली और होली जैसे त्योहारों पर दो निःशुल्क सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले, लाभार्थियों को सिलेंडर के लिए 876 रुपये जमा करने होते थे। बाद में, उनके खाते में केंद्र सरकार की ओर से 323.24 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 552.76 रुपये की सब्सिडी राशि सीधे हस्तांतरित की जाती थी। ऑफिसर्स क्लब में आयोजित इस समारोह में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद, सांसद मुकेश राजपूत और जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने चयनित 250 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन और सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। इस अवसर पर श्याम कुमार तिवारी, डीएसओ सुरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 392 रिक्रूट आरक्षियों की क्रॉस कंट्री दौड़:राहुल पटेल प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय; शारीरिक क्षमता का हुआ आकलन
    Next Article
    जौनपुर में होली की धूम, बाजार गुलजार:आधुनिक पिचकारियां, हर्बल रंग पसंद; 3 मार्च को होलिका दहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment