Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 392 रिक्रूट आरक्षियों की क्रॉस कंट्री दौड़:राहुल पटेल प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय; शारीरिक क्षमता का हुआ आकलन

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर पुलिस लाइन में 392 रिक्रूट आरक्षियों की बाह्य विषय परीक्षा के तहत 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण निर्देशालय लखनऊ द्वारा आवंटित इन आरक्षियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता का आकलन करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य था। यह प्रतियोगिता रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शुरू हुई। प्रतिभागियों ने पुलिस लाइन से भरूहना चौराहा होते हुए आमघाट पुल तक का मार्ग तय किया और फिर वापस पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दौड़ पूरी की। पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और चिकित्सा सहायता के लिए पुलिस बल तैनात था। रिक्रूट आरक्षियों की दौड़ की 3 तस्वीरें… कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस दौड़ में चेस्ट नंबर 326 राहुल पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेस्ट नंबर 52 अरुण कुमार द्वितीय और चेस्ट नंबर 185 पंकज शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की शारीरिक परीक्षाएं पुलिस प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये जवानों में अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में काम करने की क्षमता विकसित करती हैं। प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरुक्षेत्र में गोरक्षा दल पर पत्थरों से हमला:तस्करों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, भागते समय कंटीली तारों में फंसे, दो पकड़े
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 250 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन:उज्ज्वला योजना के तहत बांटे, सब्सिडी चेक भी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment