Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 3 बसें सीज, ₹70 हजार जुर्माना:ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में ऑटो चालक पकड़ा, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होली पर्व के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और एआरएम रोडवेज राजेश कुमार ने बसों की जांच की। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव की भी विशेष चेकिंग की गई। मंगलवार को चलाए गए इस अभियान में तीन डग्गेमार बसों को सीज किया गया। इनमें से एक बस दिल्ली से 75 सवारियां लेकर आ रही थी और वह रोडवेज के रंग में रंगी हुई थी। दूसरी बस का बीमा समाप्त था और उस पर छह महीने का टैक्स भी बकाया था। तीसरी बस बिना परमिट के संचालित हो रही थी। तीनों बसों को सीज कर रोडवेज बस अड्डे में खड़ा कराया गया है। इन पर कुल ₹70,000 का जुर्माना लगाया गया है। चेकिंग के दौरान 42 रोडवेज और अन्य बसों के चालकों की ड्रिंक एंड ड्राइव जांच की गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी बस चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए नहीं पाया गया। हालांकि, पांचालघाट पुल पर एक ऑटो चालक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका। ऑटो में तेज आवाज में होली के गाने बज रहे थे। पीछा करने के बाद जब ऑटो को पकड़ा गया, तो चालक शराब के नशे में पाया गया। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। यह ऑटो राजेपुर और अमृतपुर की सवारियां ले जा रहा था। ऑटो को सीज कर आईटीआई चौकी में खड़ा कराया गया और चालक पर ₹13,000 का जुर्माना लगाया गया। इसी अभियान के तहत एक मोटरसाइकिल पर तीन सवारियां रॉन्ग साइड जाते हुए पकड़ी गईं। चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर पता चला कि उसने काफी शराब पी रखी थी। चालान करने के बाद उसे उसके परिचितों को सौंपा गया, ताकि वह नशे की हालत में वाहन न चलाए। जिलाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी पीते हुए सीनियर क्लर्क जमीन पर गिरे, हुई मौत:झांसी में परिजन बोले- इलाज के लिए 10 मिनट का भी मौका नहीं मिला
    Next Article
    दो बस, दो डम्पर सीज, 3.04 लाख का जुर्माना:रामपुर में बिना परमिट और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment